{"_id":"57694fab4f1c1bcb63b47d83","slug":"sports-directorate-increse-the-fees-of-traing-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल निदेशालय ने खामोशी से बढ़ा दी फीस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल निदेशालय ने खामोशी से बढ़ा दी फीस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय ने खिलाड़ियों के ऊपर खामोशी से 25 रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ा दिया है। पहले खिलाड़ियों को पूरे साल के लिए 60 रुपये फीस लगती थी, लेकिन नए सत्र खिलाड़ियों से 85 रुपये लिया जा रहा है। हालांकि 25 रुपये बढ़ोत्तरी को खेल अधिकारी ज्यादा नहीं मान रहे हैं।
खेल निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी स्टेडियम में प्रशिक्षण कैंप संचालित करवाया जाता है। इस प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को 60 रुपये फीस लेेकर जब तक कैंप संचालित होता था उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन सत्र 2016-2017 के लिए खेल निदेशालय ने नियम में बदलवा करते हुए एक साल की फीस में इजाफा कर दिया है। अब खिलाड़ियों की सालाना फीस 60 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया गया है।
इसके साथ ही खिलाड़ियों की कटेगरी दो ग्रुप में बांटी गई है। 16 साल तक के खिलाड़ियों को सालाना 85 रुपये फीस लगेंगी। जबकि 16 साल से ऊपर के खिलाड़ी जो शौकिया तौर पर खेलने आते हैं उन्हें हर महीने 300 रुपये फीस देनी होगी। अब तक ऐसे खिलाड़ियों की फीस 200 रुपये महीने लगती थी।