{"_id":"5d7d4f368ebc3e01665e3edf","slug":"sports-director-visited-in-regional-stadium-gorakhpur-city-news-gkp321616321","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में जलभराव देख बिफरे खेल निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में जलभराव देख बिफरे खेल निदेशक
विज्ञापन
मैदान में जलभराव देख बिफरे खेल निदेशक
गोरखपुर। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने शनिवार की शाम क्षेत्रीय क्रीड़ांगन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नए सिरे से तैयार किए गए खेल मैदान में जलभराव देख नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल जिम्मेदारों को मिट्टी डालकर मैदान को बराबर करने का निर्देश दिया।
गोरखपुर दौरे पर आए खेल निदेशक शाम 5:30 बजे क्षेत्रीय क्रीड़ांगन पहुंचे। उन्होंने खेल मैदान का निरीक्षण किया और जरूरी सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कबड्डी, हैंडबाल, एथलेटिक्स के खिलाड़ियों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। हैंडबाल के खिलाड़ियों ने पेयजल की समस्या बताई तो उन्होंने तत्काल इसकी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं हॉकी गोरखपुर के अध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, उप क्रीड़ाधिकारी डॉ. हरिराम यादव, कोच विजयलक्ष्मी सिंह, नफीस आदि मौजूद रहे।