{"_id":"578cfd344f1c1b9d32c4c03b","slug":"spg-check-the-secruity-of-pm-s-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी ने जांची प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी ने जांची प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 18 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
फ़र्टिलाइज़र का निरीक्षण करते एसपीजी साथ मे एसएसपी, एसपी सिटी ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी लेने एसपीजी की टीम सोमवार को दिल्ली से गोरखपुर पहुंची। एसएसपी, एसपी (सिटी) के साथ गोरखनाथ मंदिर, फर्टिलाइजर में जाकर स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए सुरक्षा प्लान को जाना। बारिश के बाद भारी वाहनों के पार्किंग स्थल में बदलाव की तैयारी चल रही है।
शाम चार बजे एसपीजी की टीम गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां से आने के बाद एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी (सिटी) हेमराज मीणा को लेकर टीम के सदस्य गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी लेने के बाद सुरक्षा को लेकर तैयार किए गए प्लान को देखा। यहां से एसपीजी टीम फर्टिलाइजर में स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची। मंच के साथ ही जनसभा में आने वाले लोगों की जांच के लिए तैयार की गई व्यवस्था को देखा।
कार्यक्रम स्थल को देखने के बाद एसपीजी के अधिकारियों ने डीएम, एसएसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बारिश के कारण मानबेला में बस और ट्रैक्टर ट्राली से आने वाले लोगों के लिए बनने वाली पार्किंग स्थल को बदलने का प्रक्रिया शुरू हो गई है। बड़े वाहनों को अब मेडिकल कॉलेज में खड़ा करने की व्यवस्था चल रही है। छोटे वाहन मानबेला के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे के बाद बरगदवां के रास्ते नहीं मिलेगा प्रवेश
गोरखनाथ मंदिर से होते हुए बरगदवां के रास्ते फर्टिलाइजर जाने का रास्ता सुबह नौ बजे बंद कर दिया जाएगा। वीआईपी के साथ ही पास धारकों को इससे पहले इंट्री कर लेनी होगी। इस रास्ते से इंट्री लेने वालों की गाड़ी केंद्रीय विद्यालय के मैदान में खड़ी होगी। आम पब्लिक की छोटी गाड़ी मानबेला के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के पास खड़ी की जाएगी।
सोनौली की तरफ से आने वाले वाहन भटहट के रास्ते आएंगे शहर
सोनौली की तरफ से आने वाले वाहनों को महेसरा पुल से पहले महुआतर मोड़ पर रोक लिया जाएगा। यहां से सरहरी होते हुए गाड़ियां भटहट पहुंचेंगी जहां से मेडिकल कॉलेज के रास्ते खजांची चौराहा होते हुए शहर में एंट्री मिलेगी।
डीआईजी स्तर के अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुरक्षा की कमान डीआईजी स्तर के पांच अधिकारियों के हाथों में होगी। इसके अलावा 16 एसपी, 23 एएसपी, 53 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 50 एसओ, चार हजार जवान, 150 ट्रैेफिक सिपाही, पांच टीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है। जांच की स्थिति से निपटने के लिए 11 क्रेन मंगाए गए है। रैली में आने वाली गाड़ी के खराब होने पर इसी से हटाया जाएगा।
रैली स्थल में आने के लिए बनाएं गए 15 द्वार
रैली स्थल में आने के लिए 15 द्वार बनाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही आम पब्लिक इसी रास्ते से कार्यक्रम में प्रवेश करेगी। गेट पर चेकिं ग के लिए आठ एंटी सेवीटॉज, पांच बम निरोधक दस्ता, एक एंटी माइंस टीम के अलावा हर गेट पर एचएफएमडी, डीएफएमडी लगाई जाएगी।