फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP declared condidate for MLC election

पुराने भरोसे ने दिया नई पारी का मौका

Wed, 03 Feb 2016 12:23 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP declared condidate for MLC election
स्थानीय निकाय के खाते के एमएलसी चुनाव के लिए वैसे तो सपा से कई नेताओं ने मजबूत दावा रखा था लेकिन पार्टी ने मौका दिया पिछले एमएलसी चुनाव में सपा के लिए ही चुनौती खड़ी करने वाले पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव पर। माना जा रहा है कि निकाय खाते के एमएलसी चुनाव में पिछली दफा भले ही जयप्रकाश यादव सपा प्रत्याशी के मुकाबले चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन उससे पहले और एमएलसी चुनाव के बाद सपा के प्रति उनकी निष्ठा और जिले के सपा नेताओं का भरोसा टिकट की दौड़ में उनकी मजबूती का आधार बने।
विज्ञापन


2002 में बसपा के टिकट पर धुरियापार से विधायक बनने के करीब दो साल बाद से ही जयप्रकाश यादव की नजदीकियां सपा से बढ़ने लगी थीं। राजनीतिक रणनीतिकार मानते हैं कि बसपा नेतृत्व को जब इसकी भनक लगी तो कुछ मामलों में घेरकर उन पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा लेकिन सपा के प्रति लगाव का माद्दा नहीं घटने दिया। यही वजह रही कि 2005 में जब सपा सत्ता में आई तो जयप्रकाश यादव को मंत्री की कुर्सी से नवाजा गया।
विज्ञापन


साल 2007 में सहजनवां क्षेत्र से उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिर बारी आई 2010 के एमएलसी चुनाव की, जिसमें सपा ने उनकी बजाय सीपी चन्द पर भरोसा जताया। इस फैसले से नाखुश होकर जयप्रकाश यादव ने सपा उम्मीदवार के खिलाफ ताल ठोक दी। हालांकि वह एमएलसी बनने में कामयाब नहीं हुए लेकिन सपा उम्मीदवार की हार का सबब जरूर बन गए। इसके बाद के वक्त में सपा के वरिष्ठ नेताओं से मेल-मुलाकात में गिले-शिकवे दूर हुए तो साल 2014 के लोकसभा चुनाव से वह फिर सपा के हक में सक्रिय हो गए। हालिया जिला पंचायत के चुनाव में सपा ने जहां उनकी बेटी ललिता को चुनाव लड़ने का मौका दिया, वहीं ललिता के कामयाब न होने पर जयप्रकाश यादव को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक के चुनावी नतीजों में सूबे की सरकार वाले दल की इस सीट पर जीत का इतिहास देखकर जहां जयप्रकाश यादव के समर्थक सफलता तय मान रहे हैं, वहीं संगठन के पदाधिकारी टिकट से पहले की कवायद में खुद की रायशुमारी कामयाब होती देख उत्साहित हैं। अलबत्ता दूसरे दलों के उम्मीदवार और उनकी रणनीति भी बहुत कुछ तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed