फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP choose block peamukh candidate

सपा प्रदेश नेतृत्व तय करेगा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी

Sun, 17 Jan 2016 09:55 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तिथि भले ही अभी घोषित न हुई हो पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने गांवों को महीनों से मथना शुरू कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सपा को छोड़कर इस चुनाव में कोई भी पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है। सपा की तरफ से जिला कमेटी को पैनल बनाकर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष की तरफ से सभी आवेदकों के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जा रही है। वैसे सपा का समर्थन पाने के लिए दूसरे दल के नेता भी हाथ-पांव मार रहे हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों के चयन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। उसके समक्ष प्रत्याशियों को आवेदन करना था। आवेदकों के नामों पर विचार करने के बाद कमेटी को नाम फाइनल करना था। जिन लोगों ने अपना दावा पेश किया है उनमें कई ब्लॉक ऐसे हैं जहां एक ने ही केवल आवेदन किया है। जबकि कुछ ब्लॉकों में दो लोगों ने किया है, पर कई ब्लॉक ऐसे हैं जहां पर चार से पांच लोगों ने दावा ठोका है।
विज्ञापन


आपसी खींचतान को देखते हुए जिला नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि वह सूची को अपनी तरफ से फाइनल नहीं करेंगे। दावेदारों के नाम क्रम से बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेज देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशियों के चयन के लिए उन्हें अधिकृत जरूर किया है, पर वह किसी के नाम की घोषणा नहीं करेंगे। जो भी होगा वह प्रदेश कार्यालय से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में दावेदारों की कमी नहीं है, पर तमाम विपक्ष के नेता सपा नेताओं के वहां माथा टेक रहे हैं। एक ब्लॉक की प्रमुखी ऐसे नेता के हाथ में है जो बसपा से जुड़े हैं। वह एक जनप्रतिनिधि के भी करीबी हैं, जिनकी बसपा में खासी पकड़ है। वे जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह में भी पहुुंचे थे। माना जा रहा है कि अध्यक्ष के पति से मदद चाह रहे हैं। कहा जा रहा है कि उसी ब्लॉक से अपराध की दुनिया में खासा दखल रखने वाला भी ताल ठोक रहा है। उसे सपा के ही एक वरिष्ठ नेता का संरक्षण प्राप्त है।


इस नाते उसकी काट के लिए बसपा नेता सपा का दामन थामना चाह रहे हैं पर सपा के अंदरखाने में उसके विरोध की गूंज तेज है। इसी तरह से शहर से सटे एक ब्लॉक में प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने बैठक कर यह दावा किया कि यहां की प्रमुखी अबकी सपा की झोली में जाएगी। वैसे अब तक वहां पर प्रमुख भगवा ध्वज वाहक ही होता रहा है। एक और ब्लॉक जहां से दो दावेदार हैं और दोनों अपने को सपा से जुड़ा बता रहे हैं। यह स्थिति कमोवेश अधिकतर ब्लॉकों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed