फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sniffer dog fonund murderer

...और कोडी ने चंद मिनटों में ही खोज निकाला हत्यारा

Tue, 15 Oct 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
sniffer dog fonund murderer
...और कोडी ने चंद मिनटों में ही खोज निकाला हत्यारा
विज्ञापन

गोरखपुर। वारदात होने के बाद हर बार खोजी कुत्ते मौके पर जाते हैं मगर ऐसे मामले कम ही होते हैं जब पुलिस को कुत्ते की मदद से कामयाबी हासिल होती है। ताजा मामला कुशीनगर का है। यहां पर हाटा इलाके में शिक्षक राधेश्याम शर्मा की गला काटकर हत्या हो गई थी। पुलिस परेशान थी तो घरवाले अलग-अलग लोगों पर शक जाहिर कर रहे थे। इसी बीच पुलिस का खोजी कुत्ता कोडी मौके पर पहुंचा और चंद मिनटों में ही उसने आरोपी की खून से सनी शर्ट लाकर पुलिस के सामने रख दी। फॉरेंसिक जांच में पुष्ट हो गया शर्ट पर लगा खून राधेश्याम शर्मा का ही था। आरोपी के पकड़े जाने से पुलिस गदगद है। आईजी जय नारायण सिंह ने कोडी के हैंडलर को सम्मान देने का आदेश दिया है।

दस अक्तूबर को राधेश्याम स्कूल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पूछताछ में परिवार वालों ने कई लोगाें पर शक जाहिर किया था जिसमें एक नाम तेज प्रताप सिंह का भी था। आरोप तो था लेकिन पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं था। इसी बीच पुलिस का कुत्ता कोडी घटनास्थल पर पहुंचा। कुछ सुराग मिलने पर वह एक घर की तरफ भागने लगा। पीछे पुलिस भी दौड़ पड़ी। कुत्ता सीधे तेज प्रताप के घर में घुसा और एक शर्ट लाकर पुलिस के सामने रख दी जो खून से सनी हुई थी।
विज्ञापन

खोजी कुत्ते कोडी की मदद से चंद मिनट में ही आरोपी की पहचान कर ली गई। कुत्ते के हैंडलर को सम्मानित करने का आदेश दिया गया है।
- जय नारायण सिंह, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed