फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   smuggling

कस्टम ने रोडवेज बस से पकड़ी 30 लाख की चरस

Mon, 09 Sep 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
smuggling
कस्टम द्वारा पकड़े गए चरस के साथ उपायुक्त राकेश श्रीवास्तव और राधिका व उनकी टीम
कस्टम ने रोडवेज बस से पकड़ी 30 लाख की चरस
विज्ञापन

गोरखपुर। कस्टम की टीम ने रविवार की भोर में सोनौली से आ रही रोडवेज की बस से 32 पैकेट नेपाली चरस बरामद की। चरस एक लावारिस पिठ्ठू बैग में रखी थी। कस्टम ने चरस की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये आंकी है।

सीमा शुल्क विभाग के उपायुक्त राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की भोर में पांच बजे सीमा शुल्क विभाग को मुखबिर से सूचना मिली की रोडवेज की बस संख्या यूपी 53 डीटी 4846 में अवैध रूप से नेपाली चरस छुपा कर लाई जा रही है। इस पर अधीक्षिका राधिका त्रिपाठी और उनकी विशेष टीम को लगाया गया। टीम ने उक्त बस को रोककर चेक किया। बस में एक पिटठू बैग मिला। जिसमें 34 आयताकर ईंटे बरामद हुई। जिनका वजन बैग सहित 9.3 किलोग्राम था। उपायुक्त ने बताया कि इस सप्ताह सीमा शुल्क विभाग ने तस्करी का लगभग डेढ़ करोड़ का सामान जब्त किया है, जिसमें उक्त चरस के अलावा कोरिया निर्मित सिगरेट, काली मिर्च और नेपाली छुहारा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed