{"_id":"5835ef544f1c1b2b2513c4a8","slug":"smog-scattered-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में फैली धुंध की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में फैली धुंध की चादर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक धुंध छाई रही।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने तेजी से करवट बदली तो बुधवार को पूरे दिन आसमान में धुंध की चादर फैली रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते ठंड में इजाफा हो गया। वहीं दृश्यता 500 मीटर तक हो जाने से शाम को ही लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार की सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है।
जलवायु विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक मौसम में नमी तेजी से बढ़ी है। उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं चलेंगी और सुबह तीन से चार दिनों में हल्का कोहरा पड़ेगा। इसके बाद पूरे दिन धुंध जैसी बनी रहेगी। सूर्य की रोशनी भी धुंध के चलते असरदार नहीं होगी। तापमान में रोजाना गिरावट होगी और तीन से चार दिनों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। इन दिनों में दृश्यता 200 से 300 मीटर तक हो सकती है।
जाहिर है कि शाम होते ही धुंध का असर बढ़ जाएगा और ठंड भी बढ़ेगी। बुधवार को सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही, दोपहर में सूर्य कुछ समय के निकला भी लेकिन असर नहीं दिखा। शाम होते ही धुंध की चादर फैल गई।
विज्ञापन
इस तरह बदला तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 27.2 11.5
19 27.1 12.4
20 27.5 12.9
21 27.3 13.6
22 26.4 13.8
23 24.3 12.3