फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five people killed in Maharajganj, UP due to high tension line electric current

यूपी: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Mon, 29 Jul 2019 08:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 29 Jul 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Five people killed in Maharajganj, UP due to high tension line electric current
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिचरूखी के हड़हवा टोले पर सोमवार की शाम हाईटेंशन तार टूटकर खेत में लगे पोल पर गिर गया। जिससे खेत में रोपाई कर रही एक महिला समेत पांच की मौके पर ही मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

विज्ञापन


पिचरूखी के हड़हवा टोले पर रहने वाले रमाशंकर के खेत में सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे गांव की कुछ महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं रोपाई कर रही थीं। खेत के उपर से गुजरा हाईटेंशन विद्युत तार उसी समय टूट कर लोहे के पोल से सट गया। खेत की सतह के संपर्क में होने से खेत में करंट का प्रवाह होने लगा। जिसकी वजह से सुभावती (55) पत्नी प्रहलाद, राधिका (15) पुत्री राजेंद्र व उसकी बहन ममता (20), वंदनी (20) पुत्री रामनयन तथा सोनी (20) पुत्री रामचंदर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें बचाने के चक्कर में कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा व अन्य थानों की पुलिस ने विद्युत कर्मियों से बात कर विद्युत आपूर्ति ठप कराई।
विज्ञापन


इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को धानी-फरेंदा मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण विद्युत विभाग के कर्मियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर एसपी रोहित सिंह सजवान, एसडीएम आरबी सिंह समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि करंट लगने से पांच की मौत हुई है। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed