{"_id":"57b4845a4f1c1bd66b6ec100","slug":"sisters-bought-rakhi-fro-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजार रहा राखी का बाजार, त्यौहार आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार रहा राखी का बाजार, त्यौहार आज
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
राखी खरीदती युवतियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को इसकी तैयारी पूरे रौ में दिखी। राखी का बाजार इस कदर गुलजार रहा कि शहर के बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। बहनें भाईयों की कलाई के लिए सुंदर से सुंदर राखी तलाशने मेें जुटी रहीं। राखी बांधने के साथ भाईयों का मुंह मीठा की रस्म अदायगी के चलते मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
राखी और मिठाई के दुकानदारोें ने ग्राहकों को लुभाने के लिए सड़क तक दुकानें सजा रखी थीं। राखी और मिठाई खरीदने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। डोरेमन, छोटा भीम जैसे कार्टून किरदारों की राखियों के प्रति बच्चों का विशेष आकर्षण दिखा। बहुत सी बहनों ने ब्रेसलेट के आकार में बिक रहीं सोने और चांदी की राखियां भी खरीदीं। इसमें सोने-चांदी के साथ रेशम के धागों का भी प्रयोग किया गया है, जिसकी रक्षाबंधन में आध्यात्मिक महत्ता है।
स्वर्ण व्यवसायी उत्तम वर्मा बताते हैं कि सोने के मुकाबले चांदी की राखियों की विशेष डिमांड है। राखी और मिठाई की खरीदारी का सिलसिला चूंकि रक्षाबंधन के दिन भी रहेगा, इसे देखते हुए दुकानदार बृहस्पतिवार को तड़के से ही दुकान सजाने की तैयारी में हैं।