फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven days for digital signature

डिजिटल सिग्नेचर को सात दिन की मोहलत

Wed, 11 May 2016 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 11 May 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Seven days for digital signature
डीएम, कम‌िश्‍नर, एसएसपी - फोटो : mahesh kumar
ई-पेंशन के जरिये रिटायर्ड अफसरों-कर्मचारियों को उनके देयकों का भुगतान न हो पाने पर डीएम ओएन सिंह ने सभी विभागों के आहरण-वितरण अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी को हर हाल में सप्ताह भर में कोषागार में रजिस्ट्रेशन कराके डिजिटल सिग्नेचर की स्कैनिंग कराने की हिदायत दी। कहा कि तय समय तक अगर किसी आहरण-वितरण अधिकारी का सिग्नेचर स्कैन नहीं हो पाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत शासन ने निर्देश दिया है कि एक मार्च 2016 से सेवानिवृत्त होने वाले सभी सरकारी विभागों के अफसरों-कर्मचारियों के  पेंशन आदि का भुगतान ई-पेंशन के जरिये ही होगा। इसके लिए सभी आहरण-वितरण अधिकारियों का कोषागार में रजिस्ट्रेशन होने के बाद उनका डिजिटल सिग्नेचर तैयार होगा। विभाग से ही ये आहरण वितरण अधिकारी संबंधित प्रोफार्मा पर सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के समस्त देयकों को फीड कर निदेशक कोषागार के पास भेजेंगे।
विज्ञापन


प्रोफार्मा पर दर्ज जानकारी जांचने के बाद वहां से यह जानकारी मुख्य कोषाधिकारी के कंप्यूटर एकाउंट पर दिखाई पड़ने लगेगी। वह उसकी एक हार्ड कॉपी निकालेंगे और संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी को बुलाकर तथ्यों की जांच करेंगे। पूरे भुगतान प्रक्रिया के तहत सिर्फ यही एक बार संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी को किसी दफ्तर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी अजय सोनकर ने बताया कि 110 आहरण वितरण अधिकारियों में से सिर्फ 15 ने ही अब तक अपना डिजिटल सिग्नेचर बनवाया है, जबकि जून 2016 तक विभिन्न विभागों से 80 अफसर-कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed