फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seminar,latest news,divyang student,pentings

पेंटिग्स में दिव्यांग बच्चों ने उकेरी ‘मन की बात’

Mon, 16 Dec 2019 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
seminar,latest news,divyang student,pentings
सीआरसी गोरखपुर में शुरु हुई दिव्यांग छात्रों के लिए पांच दिवसीय कला कार्यशाला।
पेंटिग्स में दिव्यांग बच्चों ने उकेरी ‘मन की बात’
विज्ञापन

गोरखपुर। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी) में सोमवार को दिव्यांग छात्रों के लिए पांच दिवसीय कला कार्यशाला आरंभ हुई। पहले दिन मूक-बधिर छात्रों को मधुबनी चित्रकला की बारीकियां बताई गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिग्स में बेहतरीन कलाकृतियां को उकेरते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। चित्रों में उनके मन की बात देखने को मिली।
कार्यक्रम में रविकांत द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का प्रारंभ किया। सीआरसी के निदेशक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यशाला में बेहतर प्रशिक्षण पाकर बच्चे अपनी प्रतिभा का सही ढंग से प्रदर्शन कर सकेंगे। समन्वयक और भाषा विशेषज्ञ श्रुति ने मूक-बधिर छात्रों को संकेत भाषा के जरिए वक्ताओं के विचारों से अवगत कराया।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के विष्णु देव शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर दिव्यांग बच्चों को कला का प्रशिक्षण दिया। उत्साहवर्धन करने के लिए उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यशाला में सीआरसी के नीरज मधुकर, अरविंद, बसंत प्रधान, संतोष, अंकित, अतुल, अजिता, मनीष, धर्मेंद्र, श्रवण और प्रियंका ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed