फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seminar in Gorakhpur University on translation by English department

‘ट्रांसलेशन, अनुवाद को एक तराजू में तौलना गलत’

Fri, 24 Mar 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Seminar in Gorakhpur University on translation by English department
सेमिनार में न्यूज लेटर जारी करते अतिथिगण। - फोटो : Amar Ujala
ट्रांसलेशन एक यूरोपियन अवधारणा है, जबकि अनुवाद भारतीय परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। दोनों को एक ही तराजू में तौलना गलत है। अनुवाद, अनुवचन एवं अनुकथन के बीच अंतर समझना चाहिए एवं भारतीय शिक्षा की ऐतिहासिक परंपरा यादकर भामा, पाणिनी का योगदान नहीं भूलना चाहिए। यह कहना है डॉ. भीमराव अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं ट्रांसलेशन स्टडीज इग्नू के पूर्व निदेशक प्रो. एके सिंह का। वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित ‘ट्रांसलेशन स्टडीज: पोयटिक्स, पोलिटिक्स एंड वियांड’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मशीनी ट्रांसलेशन भारतीय साहित्यिक अनुवाद की परंपरा के लिए खतरा बन रहा है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि अनुवाद राष्ट्रीय एकीकरण के लिए आवश्यक है, क्योंकि अनुवाद द्वारा विभिन्न भाषाओं के विचार एक से दूसरे संस्कृति में प्रसारित हो सकते हैं। संगोष्ठी की संयोजिका प्रो. नंदिता सिंह ने कहा, ट्रांसलेशन स्टडीज 21वीं शताब्दी के लिए जरूरी है। आयोजन सचिव प्रो. अजय शुक्ल ने कहा कि 21वीं को ट्रांसलेशन का युग कहते हैं।
विज्ञापन


 इस मौके पर डॉ. आलोक सिंह, डॉ. शिखा सिंह, प्रो. मधु सिंह, प्रो. विनोद सोलंकी समेत कई शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन में परास्नातक के छात्र-छात्राओं शुभम, नीलम, शिवप्रसाद, मोनू, अभिषेक, अपूर्वा, कंचन, शिंजा, सुनील, विश्वजीत, रवि, सुप्रिया, शिप्रा, विनीत, पूर्णिमा, ज्योति, प्रांची का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान न्यूज लेटर ‘सेमिकॉन’ का लोकार्पण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. हुमा सब्जपोश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed