फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seminar in gorakhnath hospital on TB

18 लोगों को संक्रमित करता है टीबी का एक मरीज : डॉ. सूर्यकांत

Mon, 09 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
seminar in gorakhnath hospital on TB
गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करते महंत आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : shivharsh
गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में रविवार को आयोजित इंटरवेंशनल पल्मोनोलाजी एंड रेस्पाइरेटरी अपडेट-2016 के यूपी चैप्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। सेमिनार का उद्घाटन गोरक्ष पीठाधीश्वर व सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने स्मारिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन


इस दौरान लखनऊ केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि एमडीआर मरीज एक साल में 18 लोगों को टीबी का मरीज बनाता है। स्तनधारियों के फेफड़ों को प्रभावित करने वाली माइको बैक्टीरियम टीबी की तुलना में एमडीआर टीबी के संक्रमण का खतरा दोगुना होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माइक्रो बैक्टीरियम टीबी की दवाएं अब एमडीआर टीबी पर बेसअर हो गई हैं। इससे एमडीआर टीबी के मरीजाें का इलाज समय साध्य और खर्चीला हो गया है। एमडीआर टीबी के मरीजों की जल्द पहचान व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 160 जीन थेरेपी मशीनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीबी संक्रामक बीमारी है। इसका मरीज दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकता है। एमडीआर टीबी के संक्रमण को देखते हुए ही एमडीआर टीबी की जांच में तेजी लाई जा रही है ताकि समय रहते इसे नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब मरीजों की सामान्य टीबी के साथ ही एमडीआर टीबी की जांच भी की जा रही है।

कार्यक्रम में बीएचयू के पल्मोनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. जेके समारिया, कानपुर के जीएसवीएम कॉलेज के पल्मोनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर चौधरी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र, गोरक्षनाथ चिकित्सालय के निदेशक डॉ. केपीबी सिंह, आयोजन समिति के सचिव डॉ. राजीव श्रीवास्तव, सह सचिव डॉ. अजय श्रीवास्तव व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. एएन त्रिगुण मौजूद रहे।


आयोजक डॉ. शशांक ओझा ने बताया कि चिकित्सालय में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में 20 बेड का वार्ड है। अस्पताल में ब्रांकोस्कोपी की भी सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही थोरेकोस्कोपी की सुविधा भी हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed