फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Security guard arrested with 10 kg gold from gorakhpur

10 किलो सोने के साथ सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, गोल्ड लोन कंपनी में काम करता था परमानंद

Thu, 11 Apr 2019 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Security guard arrested with 10 kg gold from gorakhpur
Arrest - फोटो : फाइल फोटो

मुंबई में एक गोल्ड लोन कंपनी में सिक्योरिटी पद पर तैनात परमानंद यादव को पुलिस ने 10 किलो सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह कंपनी से सोना लेकर फरार हो गया था। मुंबई पुलिस ने बांसगांव पुलिस की मदद से आरोपी को बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर सोना भी बरामद हो गया। मुंबई पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई।

विज्ञापन


गुलरिहा के शिवपुर साहबगंज निवासी परमानंद यादव कुछ माह पूर्व मुंबई में सिक्योरिटी पद पर एक कंपनी में काम शुरू किया था। एक सप्ताह पहले सोना लेकर वह फरार हो गया था। मुंबई पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। इसी दौरान बांसगांव पुलिस से संपर्क कर मुंबई पुलिस गोरखपुर आई और फिर बांसगांव निवासी आरोपी के बहन के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर संजय मोहित, एएसआई महेश ने न्यायालय में पेश किया जहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर मुंबई पुलिस साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed