फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   secruity will also at the buildings build near the gorakhnath temple

मंदिर के आसपास की ऊंची इमारतों पर रहेगी नजर

Wed, 20 Jul 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 20 Jul 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
secruity will also at the buildings build near the gorakhnath temple
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में बैठक को संबोधित करते आईजी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन का दौर जारी है। सुरक्षा को लेकर निर्धारित रूट पर चिह्नित किए गए संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में फोर्स लगाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर के आसपास की ऊंची इमारतों की छतों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


आईजी लॉ एंड ऑर्डर हरिराम शर्मा बुधवार को यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे थे। इस दौरान रैली स्थल से प्रधानमंत्री के गोरखनाथ मंदिर जाने के समय सभी को बेहद चौकस रहने की हिदायत दी गई। मंदिर के चारों तरफ बनी आठ इमारतों से सुरक्षा को खतरा बताते हुए आईजी ने इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया। इन इमारतों से मंदिर के अंदर की गतिविधि को दूर से भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से इन इमारतों के अलावा अन्य ऊंचे भवनों की भी निगरानी की जा रही है। यहां रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम के दौरे के वक्त इन भवनों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर लगे हर व्यक्ति को कार्यक्रम से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंच कर पोजीशन संभाल लेनी होगी। इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सुरक्षा में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को दीक्षा भवन में ही ड्यूटी के लिए आईकार्ड सौंप दिया गया। शाम तक सभी लोगों ने अपनी पोजीशन देख ली और ड्यूटी के बारे में जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद शाम को पुलिस लाइंस में एडीजी सिक्योरिटी प्रशांत कुमार ने भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 बजे से एयरफोर्स से लेकर रैली स्थल तक रिहर्सल होगा।

यह दी गई है जिम्मेदारियां
  • हेलीपैड, रैली स्थल, सेफ हाउस, सभी प्रवेश द्वार, शिलान्यास स्थल और गोरखनाथ मंदिर के आसपास ऊंची इमारतों पर दूरबीन के साथ सशस्त्र जवान मौजूद रहेंगे।
  • पैदल चलने वालों पर लगातार नजर रखना होगा।
  • चेकिंग के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी मोबाइल पर बात नहीं करेगा।
  • लगातार पेट्रोलिंग करनी होगी। 
  • बिना चेकिंग किसी का भी प्रवेश परिसर में नहीं होगा।
  • एयरफोर्स और हेलीपैड के आस पास लगे सुरक्षाकर्मी चौकन्ने रहेंगे। आसपास खा-पीकर कोई पैकेट नहीं फेकेंगे। इससे चिड़ियों और पशुओं आदि के का खतरा होता है। 
  • अचानक भीड़ बढ़ने पर कोई सुरक्षाकर्मी किसी को धक्का नहीं देगा। शालीनता से लाइन लगवाकर सभी की चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने देगा।
  • सभी सुरक्षाकर्मी अपनी टोली के अधिकारी से लगातार संपर्क में रहेंगे।

मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित 
गोरखनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री के रहने तक मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। एसपीजी इसके लिए कुछ अन्य स्थानों पर जैमर लगा रही है। जहां जैमर लगेगा, वहां आस पास मजबूत सुरक्षा घेरा बनाना पुलिस की ड्यूटी है। इसके लिए लखनऊ से बुधवार शाम को जैमर भी मंगा लिया गया।

आज सील हो जाएगा नेपाल बॉर्डर
बृहस्पतिवार को नेपाल बार्डर सील कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के वापस जाने तक बार्डर सील रहेगा आईजी एलओ ने बताया कि एसएसबी के अधिकारियों को इस संबंध में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed