{"_id":"a17fbf1c8287417f517e3f0a4254a0cd","slug":"secondary-teachers-association-election-sharma-group-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत सिंह अध्यक्ष, मुरलीधर मंत्री निर्वाचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंत सिंह अध्यक्ष, मुरलीधर मंत्री निर्वाचित
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला कार्यकारिणी चुनाव में एक बार फिर यशवंत गुट का दबदबा रहा। यशवंत सिंह लगातार पांचवीं बार जिलाध्यक्ष व मुरलीधर त्रिपाठी मंत्री चुने गए जबकि रमेंद्र प्रताप चंद को तीसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया।
सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में बुधवार को हुए मतदान के दौरान पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। रात में सभी छह पदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम की घोषणा भी कर दी गई। शिवपाल सिंह की निगरानी में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर यशवंत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम नरायन सिंह को 218 मतों से पराजित किया। दो साल चुनाव न होने के कारण यशवंत सिंह का कार्यकाल सातवीं बार हो गया है। वहीं मंत्री पद में मुरली धर त्रिपाठी ने पीयूष श्रीवास्तव को 107 मतों से हराया। मुरली धर को 215 मत, पीयूष श्रीवास्तव को 108 मत और श्रीकृष्ण सिंह को 99 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद में डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय ने 234 मत हासिल कर उमेश प्रताप शाही को 52 मतों से पराजित किया।
आय व्यय निरीक्षक में अजय कुमार शुक्ल ने 297 मत प्राप्त कर नजमुल हसन को 177 मतों से हराया। उपाध्यक्ष के छह पदों में एक पद महिला के लिए आरक्षित था, जिस पर रीता देवी श्रीवास्तव निर्विरोध चुनी गईं। जबकि पांच पदों पर आशुतोष दुबे, रमेंद्र प्रताप चंद, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, दीप्तिमान, शुभ नरायन राय चुने गए। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री में महिला के आरक्षित पद पर रचना सिंह निर्विरोध चुनी गईं, जबकि पांच पदों पर अमरेश शाही, संजय कुमार मिश्र, वीरेंद्र दीक्षित, कपूर चंद मिश्र, अरविंद सिंह चुने गए। मंडलीय मंत्री श्रीनाथ दीक्षित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर सिंह, अयोध्या राय, डीएन पाठक, डॉ. केके सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।