फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   second ground breaking ceremony

दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 65,000 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत: महाना

Sat, 13 Jul 2019 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
second ground breaking ceremony
मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय उधोग बंधुओं की समीक्षा बैठक लेते हथकरघा एंव वस्‍त्र उधोग विभाग के ?
दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 65,000 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत: महाना
विज्ञापन

गोरखपुर। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 65,000 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत होगी। इसका आयोजन 28 जुलाई को लखनऊ में होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में औद्योगिक निवेश की औपचारिकता पूरी कराई जाएगी। निवेश की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 29 जुलाई 2018 को हुई थी। इसमें निवेश के प्रस्ताव आए थे। अब निवेश की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में हिस्सा लिया, फिर मीडिया कर्मियों से बात की। मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल में औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए औद्योगिक नीति में कई प्रोत्साहन योजनाओं को शामिल किया गया है। पूर्वांचल में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को जीएसटी में बड़ी छूट देने का एलान किया जा चुका है। कैपिटल इनवेस्टमेंट का जितना जीएसटी देंगे, प्रदेश सरकार जीएसटी का 300 प्रतिशत वापस करेगी। इस तरह की सुविधा बुंदेलखंड में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को दी जाएगी। एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अमेजन पर एक जनपद एक उत्पाद के करीब 30 लाख रुपये के उत्पाद बेचे जा चुके हैं। वहीं, उद्योगों की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार सभी मंडल में उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक कर उनकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि यूपी में निवेश और औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिन 81 उद्योगपतियों ने करार किया था, उनमें से 79 ने व्यवसायिक उत्पादन शुरू करा दिया है। कुछ वजहों से दो उद्योग नहीं शुरू हो सके। अब इन उद्योगों से संबंधित समस्याएं दूर कराई जा रही हैं। एक औद्योगिक इकाई की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed