{"_id":"5db18caf8ebc3e017768cd25","slug":"seats-available-in-humsafar-express-train-on-diwali-chhath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबतक कंफर्म नहीं हुई सीट को इस ट्रेन में कराएं टिकट, अभी भी उपलब्ध है जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबतक कंफर्म नहीं हुई सीट को इस ट्रेन में कराएं टिकट, अभी भी उपलब्ध है जगह
Thu, 24 Oct 2019 05:07 PM IST
Prachi Priyam
विष्णु त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर
विष्णु त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 24 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
humsafar express
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली-छठ में घर जाने वाले लोगों को सबसे बड़ी परेशानी ट्रेन की टिकट कंफर्म होने को लेकर होती है। अकसर ट्रेन से सफर करने वालों को टिकट कंफर्म होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। असमंजस में कई लोग किसी दूसरी ट्रेन का टिकट भी नहीं लेते हैं और यात्रा के चार घंटे पहले उन्हें पता चलता है कि चार्ट तैयार हो चुका है, लेकिन उनकी सीट कंफर्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
ऐसे में या तो यात्री को जनरल टिकट लेकर धक्के खाते हुए लंबी यात्रा करनी पड़ती है, या फिर पूरी योजना पर पानी फिर जाता है। आगर आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं, या टिकट कंफर्म होने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब आपको न तो जनरल कोच में जैसे-तैसे यात्रा करनी पड़ेगी और न ही घर जाने की योजना को निरस्त करना पड़ेगा, बल्कि आप बड़े आराम से कंफर्म टिकट लेकर अपनी सीट पर सोते हुए पूरा सफर तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में अब भी सीटें उपलब्ध हैं। आज यानी 25 अक्तूबर से लेकर दीपावली के दिन तक बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। हमसफर एक्सप्रेस में आज 271, 26 अक्तूबर को 750 और 27 अक्तूबर को 891 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
वहीं 30 तारीख के लिए सीटें वेटिंग में हैं, लेकिन एक नवंबर को कई सीटें खाली हैं। ऐसे में दिवाली या छठ के लिए घर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए काफी अच्छा मौका है।