फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Searching of drivers for fleet of CM

न पान खाए न गुटखा, नशे से हो दूर

Fri, 24 Mar 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Searching of drivers for fleet of CM
योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री की फ्लीट के लिए ऐसे चालकों की तलाश शुरू हो गई है जो न पान खाते हों न गुटखा और न ही कोई अन्य नशा करते हों। मुख्यमंत्री पहले ही गुटखा, पान या नशे को लेकर सख्त हैं। लखनऊ से गाइड लाइन आने के बाद आईजी ने एसएसपी से ऐसे चालकों की तलाश करने को कहा है। शुक्रवार को इन चालकों को आईजी खुद प्रोटोकाल और अन्य निर्देशों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


सीएम का जनपद होने के नाते गोरखपुर को 12 गाड़ियां स्थायी तौर पर फ्लीट के लिए दे दी गई हैं। ये गाड़ियां हमेशा तैयार रहेंगी। काफिले के साथ दस गाड़ियां चलेंगी, जबकि दो पुलिस लाइन में रिजर्व रखी जाएंगी। शासन ने जो 12 गाड़ियां दी हैं उनमें दो बुलेट प्रूफ, एक जैमर वाली गाड़ी भी शामिल है। इन्हें पुलिस लाइन में तैयार रखा जाएगा। प्रोटोकाल जारी होते ही सुरक्षा दस्ते की चेकिंग के बाद इन गाड़ियों को मुख्यमंत्री की फ्लीट के लिए रवाना कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फ्लीट के लिए 10 चालकों को लखनऊ भेजा गया था, मगर एडीजी सिक्योरिटी इनके व्यवहार से संतुष्ट नहीं हुए। इसी के बाद दूसरे चालकों की तलाश करने के लिए उन्होंने निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


ऐसे होने चाहिए फ्लीट के चालक
- सफारी सूट में हो, कपड़ों का विशेष ध्यान रखे
- पान-गुटखा या किसी भी नशे के आदी न हो
- बाल और दाढ़ी बनाकर रखे, बेहतर हो हुलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed