फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scourge in orchestra, 9 injured

आर्केस्ट्रा में बवाल, 9 लोग घायल

Thu, 24 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 24 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scourge in orchestra, 9 injured
प‌िटाई
आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने और आगे बैठने को लेकर बवाल हो गया। प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के मुताबिक पीपीगंज क्षेत्र के एकमा के सिगहा के सुधाकर यादव के बहन की मंगलवार को शादी थी। इस दौरान आर्केस्टा की व्यवस्था भी थी। रात करीब 12 बजे आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने और आगे बैठने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आगे बैठने को लेकर ग्राम प्रधान रामनेवास यादव व पूर्व प्रधान अमरजीत यादव के समर्थकों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और राड चलने लगे।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष से बृजेश यादव, रेनू यादव, सुधाकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए दूसरे पक्ष से विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, विकास गुप्ता, पिन्टू गुप्ता, विद्या देवी, पूनम देवी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों का कहना है कि रात में जो विवाद हुआ था उसे लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। लेकिन सुबह एक पक्ष के लोग लाठी डंडे से लैस होकर आए और हमला कर दिया। महिलाओं से मारपीट के साथ उनके जेवर भी लूट लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ पीपीगंज हरि सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed