फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Schools till 12th class will closed today

आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, वाहनों की जांच होगी

Sat, 21 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 21 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Schools till 12th class will closed today
शुक्रवार को स्कूली वाहनों की जांच की गई। - फोटो : Amar Ujala
एटा में हुई घटना से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों की योग्यता आदि को लेकर संजीदगी दिखाई है। डीएम ने शनिवार को 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का निर्देश दिए हैं। इस दौरान बच्चों को ले जाने, ले आने वाले सभी स्कूलों के वाहनों की जांच होगी। प्राइवेट वाहन मालिकों को भी अपने उन वाहनों को चेक कराना होगा जो स्कूली बच्चों को पहुंचाने में इस्तेमाल हो रहे हैं। डीएम ने चेताया है कि निर्देशों की अनदेखी कर स्कूल खोलने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद रखने का यह निर्देश उन स्कूलों में भी लागू होगा जिनके पास खुद के वाहन नहीं हैं।
विज्ञापन


डीएम ने शुक्रवार को इस संबंध में आरटीओ को निर्देश जारी किया। शनिवार के साथ ही रविवार को भी दफ्तर खोलकर स्कूली वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आरटीओ से कहा है कि वे ये सुनिश्चित करें कि कोई भी स्कूली वाहन, जांच से बच न जाए। कहा कि जांच में अगर कोई भी वाहन अनफिट मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। इसी तरह चालकों की आंख की जांच के साथ ही यातायात नियमों को लेकर भी उनकी योग्यता जांचने को कहा गया है। मानक से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले वाहनों पर भी सख्ती की जाएगी। यही नहीं कालेजों के भी वाहनों की जांच कराई जाएगी। आरटीओ को स्कूली वाहनों के साथ ही अभियान चलाकर दूसरे वाहनों की भी नियमित जांच के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed