फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   schoolgirl sexul assulted by miscriants in kushinagar

चाकू दिखाकर छात्रा से दुष्कर्म, भाग रहे आरोपी को पकड़कर लोगों ने पीटा

Sat, 29 Dec 2018 08:11 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
schoolgirl sexul assulted by miscriants in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर

तुर्कपट्टी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दसवी की छात्रा के घर में घुस कर चाकू दिखाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने छात्रा को निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने आरोपी को पकड़ कर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जरूर,लेकिन तब तक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार को दोपहर में कक्षा दसवी की 14 वर्षीय छात्रा घर में अकेली थी। उसके भाई- बहन स्कूल गए थे। जबकि मां भी घर पर नही थी। उसी बीच गांव का ही एक युवक मौके का फायदा उठाकर छात्रा के घर मे युवक घुस गया। आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद करके चाकू दिखाकर डराने के बाद छात्रा संग दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने जबरन छात्रा के कपड़े भी उतरवा दिया था। छात्रा के शोर मचाने पर आस- पास के लोग पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई की। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की पुलिस टीम भी पहुंच गई,लेकिन आरोपी युवक भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार, चौकी प्रभारी मधुरिया रमेश पुरी भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed