फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   School Teacher alleged molesting students at Gorakhpur UP

शर्मनाक: क्लास रूम में छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 

Fri, 09 Aug 2019 06:09 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 09 Aug 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
School Teacher alleged molesting students at Gorakhpur UP
यूपी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इलाके के एक इंटर कॉलेज में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शिक्षक शाजी मैथ्यू ने क्लास रूम में ही एक छात्रा से छेड़खानी कर दी। नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर धावा बोल दिया। प्रबंधक की पिटाई कर स्कूल का घेराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई तो छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक कैमरे में कैद मिला। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी शिक्षक शाजी एमसी को संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक/प्रधानाचार्य व एक अन्य शिक्षक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।   
विज्ञापन


सहजनवां इलाके के एक गांव की किशोरी कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। बुधवार को क्लासरूम में थी, तभी केरल के रहने वाले शिक्षक शाजी मैथ्यू ने छेड़खानी कर दी। भरी क्लास में छेड़खानी से हतप्रभ छात्रा ने इसका विरोध किया और क्लास छोड़कर घर चली गई। घर पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला ग्रामीणों तक पहुंचा तो सब एकजुट होकर बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंच गए। गेट के अंदर घुसने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद ग्रामीण गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। प्रबंधक के साथ प्रधानाचार्य काम देख रहे जोसफ उरियन का घेराव भी किया।

प्रबंधक ने शिक्षक का बचाव करना चाहा लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बात इतनी बिगड़ी की ग्रामीणों ने प्रबंधक को पीट दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रबंधक के साथ ही उसके सहयोगी शिक्षक रवींद्रनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों से आरोपी शिक्षक का मोबाइल नंबर हासिल किया, फिर मोबाइल को सर्विलांस लेकर शिक्षक की लोकेशन ली। सर्विलांस की मदद से ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर लिया।

केरल का रहने वाला है आरोपी शिक्षक

आरोपी शिक्षक शाजी एमसी केरल के कुन्नूर का रहने वाला है। वह कॉलेज में अप्रैल 2019 से नौकरी कर रहा था। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक की हरकत ठीक नहीं थी। वह क्लास रूम में पढ़ाते वक्त अक्सर छेड़खानी करते थे। इसकी जानकारी प्रबंधतंत्र को दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद से शिक्षक फरार था। इसके बावजूद प्रबंधक और प्रधानाचार्य उसका बचाव कर रहे थे। 

हद पार की तो छात्रा ने दिखाई हिम्मत

छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक छात्रा के साथ कई बार पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। लोकलाज की डर से छात्रा चुप रही। बुधवार को जब शिक्षक ने छेड़खानी की सारी हदें पार कर दीं तो छात्रा ने हिम्मत दिखाई। 

15 दिन का सीसीटीवी फुटेज निकाल रही पुलिस

पुलिस कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच करेगी। पिछले 15 दिन की फुटेज निकलवायी जा रही है। एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि मामला गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से और भी गड़बड़ियां सामने आएंगी। संभव है कि दूसरी छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले सामने आएं। फिलहाल इस मामले से संबंधित साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। 

शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर दर्ज हुआ केस

छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक शाजी मैथ्यू के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। प्रबंधक जोसेफ उरियन, सहयोगी शिक्षक रवींद्रनाथ के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। इन दोनों पर आरोपी शिक्षक को शह देने का आरोप है।

पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। आरोपी शिक्षक, प्रधानाचार्य/प्रबंधक व एक अन्य शिक्षकके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी- डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी

जिले में आए दिन होती है छेड़खानी की घटनाएं

जिले में आए दिन छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। इन मामलों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे सारे प्रयास फिलहाल असफल ही साबित हो रहे हैं। एंटी रोमियो का भी असर नहीं दिख रहा है। इसका मुख्य कारण स्थानीय पुलिस का कठोर कार्रवाई न करना है।  

अधिकांश मामलों में पहले लीपापोती की कोशिश होती है। मामला जब तूल पकड़ता है, तो अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई को मजबूर होती है। पिछले कुछ दिनों में छात्राओं के साथ भी इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।

23 सितंबर 2018 : सहजनवां के ही एक इंटर कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी की गई । मजबूरन कॉलेज को कुछ दिनों तक बंद करना पड़ा।
3 अगस्त 2019 : सहजनवां के एक स्कूल की बस में घुस कर छात्राओं से छेड़खानी हुई। स्कूल तीन दिन बंद रहा।
1 अगस्त : पिपराइच इलाके में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लीपापोती कर दी।
31 जुलाई : खोराबार के आजाद चौक पर ऑफिस से घर जा रही युवती के साथ छेड़खानी और अगवा करने की कोशिश।
30 जुलाई : मां के साथ बाजार जा रही किशोरी से शोहदों ने छेड़खानी की। पुलिस मौन बनी रही।
27 जुलाई : खोराबार के बेलवार में बाजार से लौट रही किशोरी से छेड़खानी। पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया।
20 जुलाई : खोराबार के बहरामपुर में खेत में काम कर रही किशोरियों से छेड़खानी। तहरीर के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed