फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scene of gorakhnath temple is changed due to Khichdi mela

खिचड़ी मेला के मद्देनजर मंदिर परिसर का नजारा बदला 

Sun, 24 Dec 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 24 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Scene of gorakhnath temple is changed due to Khichdi mela
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले के तहत लगा झूला। - फोटो : Amar Ujala
मकर संक्रांति की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर का नजारा बदलने लगा है। मेले के लिए दुकानें सजने लगी हैं। सामान के स्टाल लगाए जाने लगे हैं। छोटे झूले शुरू हो गए हैं। बड़े झूले 25 को चालू कर दिए जाएंगे। स्थायी रूप से लगी दुकानों पर कहीं अधिक तो कही थोड़ा कम खरीदार दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की तैयारियां अंतिम दौर में है। कहीं झूला तो कहीं चर्खी लगाई जा रही है। हवाई झूले तैयार हो रहे हैं। कई स्थानों पर ब्रेक डांस वाले झूलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बनारस के हिमांशु यादव हवाई झूला और ब्रेक डांस वाला झूला लेकर करीब 25 साल से आते हैं। वह कहते हैं कि उनके झूले लगभग तैयार हैं। टेस्टिंग के बाद 25 को चालू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य कई ऐसे लोग हैं, जो कानपुर और  मुजफ्फरपुर से झूले लेकर आए हैं। उनका कहना है कि पहली जनवरी तक मेला परिसर में सभी झूले शुरू हो जाएंगे। वहीं कई स्थानों पर चर्खी पर घूमने वाले छोटे झूले चालू कर दिए गए हैं। उस पर बैठक कर बच्चे मेले का आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन


जलपान के स्टाल
मेला भले अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं हुआ है, पर मंदिर परिसर में चहल-पहल बढ़ गई है। जलपान के स्टाल अभी से लगने शुरू हो गए हैं। ठेलों पर चाट, फुल्की बेची जा रही है। वहीं कई स्थानों पर स्थायी दुकानें पहले से लगी हैं। बड़ी संख्या में मजदूर विभिन्न प्रकार के स्टाल खड़ा करने में लगे हैं। मंदिर में पहले से लगने वाली बहुत सी दुकानों का आकर्षण बढ़ाया जा रहा है। दुकानों पर महिलाओं के सौदर्य प्रसाधन से लेकर चूड़ी और क्राकरी अन्य रोजमर्रा के सामने खरीदने वालों की तादाद ज्यादा दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कंट्रोल रूम से होगी खिचड़ी मेले की निगरानी
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। मंदिर तक जाने वाले रास्तों और मंदिर परिसर में कई जगह सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। दो कंट्रोल रूम से पुलिस अफसर हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती होगी। अर्द्ध सैनिक बल के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।
खिचड़ी मेले में आसपास के जिलों के अलावा बिहार, नेपाल से भी श्रद्धालु आते हैं। भारी भीड़ के चलते लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए धर्मशाला और गोरखनाथ मंदिर के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है। इन दोनों जगहों पर ही मंदिर परिसर और आसपास की गतिविधियों का सीधा प्रसारण होगा। ऐसे में किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस अफसरों को मिल जाएगी और फिर वे मौके पर खुद जाकर हालात को संभालेंगे। एसपी मेला लगातार पेट्रोलिंग करेंगे।

कतारबद्ध होकर जाएंगे श्रद्धालु
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में दिक्कत न आए और भीड़ बेकाबू न हो, इसके लिए लाइन लगवाने का इंतजाम किया जा रहा है। रस्सा आदि की मदद से श्रद्धालुओं को धर्मशाला के आगे से ही मंदिर तक कतारबद्ध तरीके से ले जाने की तैयारी है।

क्यूआरटी की भी मौजूदगी रहेगी 
मंदिर परिसर और आसपास में तैनाती के अलावा कुछ पुलिस बल रिर्जव में भी रखा जाएगा। क्यूआरटी भी मंदिर परिसर के आसपास ही मौजूद रहेगी, ताकि किसी भी अनहोनी के संकेत मिलते ही हालात को संभाला जा सके। 


खिचड़ी मेले के लिए सुरक्षा का प्लान तैयार हो गया है। पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी के जवान तैनात होंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कहीं कोई दिक्कत न आने पाए, इसका खास ध्यान रखा जाएगा। : सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed