फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scam in Samajwadi pension scheme

अपात्र खा गए करोड़ों, अब विभाग हजम कर रहा

Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Scam in Samajwadi pension scheme
पेंशन
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली समाजवादी पेंशन के करीब चार करोड़ रुपये अपात्र खा गए। इसका खुलासा हुए लंबा समय होने को है, मगर न तो इन अपात्र पेंशनरों से पेंशन की रकम की वसूली ही हुई और न ही उन्हें पात्र बताने वाले अफसरों-कर्मचारियों पर ही कोई कार्रवाई हो सकी। समाज कल्याण विभाग समेत दूसरे जिम्मेदार अफसर भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। सभी यही दोहरा रहे कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं जांच में करीब डेढ़ हजार ऐसे पेंशनर मिले हैं जिन्हें मरे हुए काफी समय हो गया। अपात्र पेंशनरों में मंडल में गोरखपुर पहले पायदान पर है। जिले में पांच हजार से अधिक अपात्र पिछले साल भर से पेंशन उठा रहे थे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अभी भी बड़ी संख्या में अपात्र इस योजना के तहत पेंशन पा रहे हैं। अगर सख्ती से इसकी जांच हो तो न केवल तमाम ऐसे पेंशनरों के नाम सामने आएंगे बल्कि योजना की शुरूआत होने के दौरान इनक ा सत्यापन कर उन्हें पात्र बताने वालों की भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


कमिश्नर के निर्देश पर करीब चार महीने पहले मंडल के सभी जिलों में रेंडम जांच हुई थी, जिसमें अपात्र पेंशनरों द्वारा पेंशन के करोड़ों रुपये डकार लेने का खुलासा हुआ। रिपोर्ट कंपाइल होने के बाद उप निदेशक समाज कल्याण और सभी जिलों के समाज कल्याण विभाग को भेजी गई। कमिश्नर ने सभी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में अपात्र नहीं पाए जा सकते। गंभीरता से सत्यापन के बाद ही पेंशनरों का चयन किया जाता है। हो सकता है कि इनमें से ज्यादातर लोग वो हों जिन्हें स्टॉप श्रेणी में रखा गया हो। किन्हीं कारणों से किसी के खाते में रुपया नहीं जाता है तो उन्हें स्टॉप की श्रेणी में रखा जाता है। बाद में संबंधित खामियों को दुरुस्त कर उन्हें पेंशन भेजा जाता है। संबंधित अपात्रों की जांच कराई जाएगी कि वह वास्तव में अपात्र हैं या स्टॉप वाले हैं। 

अपात्र पेंशनरों की संख्या 
महराजगंज-1155
गोरखपुर- 5484
कुशीनगर- 1706
देवरिया-205
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed