फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sansad ravi kishan and vedio viral issue

भारत माता की जय बोलने से कांग्रेसियों को दिक्कत : रवि किशन

Sat, 02 Nov 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
sansad ravi kishan and vedio viral issue
sansad ravi kishan and vedio viral issue
भारत माता की जय बोलने से कांग्रेसियों को दिक्कत : रवि किशन
विज्ञापन

गोरखपुर। रन फॉर यूनिटी के आयोजन और गोलघर काली मंदिर के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण की फोटो का सोशल मीडिया पर मजाक बनाए जाने पर शहर सांसद रवि किशन ने कड़ी नाराजगी जताई है।
सांसद का कहना है कि पटेल प्रतिमा के समक्ष भारत माता की जय के नारे लगने से कांग्रेसियों को दिक्कत है। वह भारत माता की जयकार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भाजपा ने गत बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई थी।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय से गोलघर काली मंदिर तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, फिर पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन पटेल की प्रतिमा के चबूतरे पर चढ़े और माल्यार्पण के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए। इसी गतिविधि की एक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा गया कि सरदार पटेल की जयंती मनाने वाले सांसद दरअसल, अपने मसल्स को दिखा रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कांग्रेस के साथ ही सपा, बसपा के नेताओं ने भी इस फोटो को टैग करके सवाल दागे।

इसकी जानकारी सांसद को मिली तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। सांसद ने कहा कि फोटो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है। वह कार्यकर्ताओं के साथ जोश में थे और भारत माता की जयकार कर रहे थे। इससे कांग्रेस सहित विपक्षियों को दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed