फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanjai and Aarti wins cross country race

देवरिया के संजय, बनारस की आरती बनीं चैंपियन

Mon, 09 Jan 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sanjai and Aarti wins cross country race
क्रास कंट्री दौड़ के विजेता पुरस्कृत किए गए। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
रविवार को हुई यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री रेस में देवरिया के संजय और वाराणसी की आरती ने बाजी मार ली। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई रेस में प्रदेश के 50 जिलों के 610 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने पर शहरवासियों ने धावकों का खूब उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का रविवार की सुबह रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट से अंतरराष्ट्रीय धावक एवं पूर्वोत्तर रेलवे एथलेटिक्स टीम के कोच विनोद पोखरियाल ने झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। स्टेडियम गेट से 10 किमी की रेस काली मंदिर गोलघर, बेतियाहाता चौराहा, कसया रोड, मोहद्दीपुर, गौतम गुरुंग चौराहा से मुड़कर मोहद्दीपुर, पार्क रोड से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन


आठ वर्गों में हुई चैंपियनशिप के महिला वर्ग की 10 किमी रेस में वाराणसी के पचरांव की आरती यादव एवं पुरुष वर्ग में देवरिया के रजला कुर्मी टोला निवासी संजय पटेल ने सभी प्रतिभागियों पीछे छोड़ दिया। संजय ने 36 मिनट एक सेकेंड एवं आरती ने 44 मिनट 14 सेकेंड में दौड़ पूरी की। गोरखपुर के शैलेंद्र सिंह, मो. सलमान खान पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में वाराणसी की रेनू यादव व महाराजगंज की सुमन सिंह क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-20 पुरुष वर्ग आठ किमी रेस में बलिया के अनिल यादव, बाराबंकी के राकेश कुमार यादव, वाराणसी के राकेश यादव एवं महिला वर्ग छह किमी रेस में बस्ती की हेमलता, वाराणसी की कंचन, देवरिया की रिंकू मद्धेशिया क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-18 पुरुष वर्ग छह किमी रेस में आगरा के रामविनोद यादव, वाराणसी के मुकेश, इलाहाबाद के अमित कुमार और महिला वर्ग चार किमी रेस में वाराणसी की अमृता पटेल, लखनऊ की शीलू यादव, चंदौली की राजकुमारी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 पुरुष वर्ग के दो किमी रेस में इटावा के मो. नूर हसन, कौशांबी के संदीप कुमार, देवरिया के विजय कुमार गुप्ता तथा महिला वर्ग में इलाहाबाद की रंजना पटेल, लखनऊ की काजल शर्मा, वाराणसी की प्रेमलता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने विजेता धावकों को पुरस्कार दिए। रेस में प्रथम से लेकर छह स्थानों तक के प्रतिभागी पुरस्कृत हुए। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि स्टेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed