फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sangita want to return her home

संगीता को है अपनों की तलाश 

Sat, 21 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 21 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sangita want to return her home
संगीता - फोटो : amar ujala
अपने को मऊ की बताने वाली संगीता को अपनों की तलाश है। उनकी मौसी कहीं गोरखपुर में रहती हैं, लेकिन कहां रहती हैं, इसकी जानकारी संगीता को नहीं है।
विज्ञापन


धर्मशाला पुल के नीचे संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेसहारा बुजुर्ग महिला को बैठी देखकर मेहनाज जहां ने उनसे नाम, पता पूछा तो वह बस इतना ही बता पाईं। एक परिचित ने वृद्ध महिला के परिजनों को ढूंढने में मदद करने के निवेदन पर मेहनाज जहां को अमर उजाला के हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। घर पर मेहनाज का पूरा परिवार महिला की सेवा में लगा हुआ है।


आज के समय में जहां लोगों को अपने परिजनों तक की चिंता नहीं रह गई है। वहीं, जेल रोड स्थित मैसीडोज कंपाउंड में रहने वाली मेहनाज जहां दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई हैं। अमर उजाला हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मेहनाज जहां और उनकी बहू ने बताया कि इस वृद्ध महिला को बहुत कुछ याद नहीं है, लेकिन अपने पति का नाम श्रीचंद लालवानी और ससुराल मऊ बता रही हैं। साथ ही कहती हैं कि गोरखपुर में कहीं उनकी मौसी रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed