{"_id":"5dfb19248ebc3e87e0219fad","slug":"samajwadi-party-workers-protest-against-citizenship-amendment-act-at-gorakhpur-nagar-nigam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के विरोध में भड़के सपाई, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर-बस्ती में 370 गिरफ़्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून के विरोध में भड़के सपाई, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर-बस्ती में 370 गिरफ़्तार
Thu, 19 Dec 2019 08:23 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर/बस्ती
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर/बस्ती
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून निरस्त करने के साथ ही किसानों की समस्याओं समेत 18 मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस भी ढील बरतने के मूड में नहीं दिखी। पहले से चेताया जा चुका था कि किसी ने भी जिले की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर में 200, महाराजगंज में 250, सिद्धार्थनगर में 70 और बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 50 सपा कार्यकताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
सिद्धार्थनगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जय किसान इंटर कॉलेज में अस्थाई जेल बनाकर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर और सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहले सपा कार्यकर्ताओं कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेते हुए जय किसान इंटर कॉलेज सनई में गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, अजय चौधरी, मणीन्द्र मिश्र, इंद्रासना त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी आदि मौजूद रही है।
गोरखपुर में हिरासत में लेने की तैयारी
गोरखपुर में भी सपाइयों ने नगर निगम में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। करीब दो सौ की संख्या में धरना स्थल से सपाई पुलिस लाइंस ले जाए गए, जहां से थोड़ी देर बाद निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस अफसरों के मुताबिक सिर्फ 34 कार्यकर्ताओं की ही गिरफ्तारी हुई है।
धारा 144 लागू होने के बीच सुबह 10:30 बजे से ही सपाई नगर निगम में जुटने लगे। सुबह 11 बजे से निगम परिसर के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। हालांकि धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर दो दिन पहले से सतर्क थे। इसी वजह से बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय से लेकर नगर निगम परिसर तक भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। सभी एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी समेत पुलिस के तमाम अफसर नगर निगम के साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर निगरानी करते रहे।

बस्ती: कलेक्ट्रेट परिसर जाते समय हुई गिरफ्तारी
धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एनआरसी व सीएए का विरोध कर रहे सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी कलेक्ट्रेट परिसर जाते समय हुई। शास्त्री चौक और कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बुधवार को परमिशन लेने आए थे।
जिले में पहले से धारा 144 लगी होने के कारण अनुमति नहीं दी गई। पार्टी पदाधिकारियों से प्रदर्शन स्थगित करने को कहा गया। धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके विरुद्ध धारा 188 व शांतिभंग की आशंका में मुकदमा दर्ज किया गया है।
महाराजगंज: महाराजगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल का विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी के करीब 250 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली और पुलिस लाइन में रखा । पुलिस लाइन परिसर में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत तमाम कार्यकर्ता रखे गए हैं। कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया जाएगा।
इससे पहले सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर से प्रदर्शन शुरू किया। इसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें फरेंदा रोड पर जगह-जगह रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए सभी कार्यकर्ता शहर के सक्सेना चौक पर पहुंचे, यहां सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक देश हित में नहीं है। सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस सक्सेना चौक पर जमी रही।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सपा नेता सैयद अरशद आमिर खान दिलीप शुक्ला जगदंबा गुप्त राममिलन अतुल पटेल रामनिवास अमित चौबे विनोद गुप्त के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।