फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   samajwadi party neta mo. kais and FIr

सपा नेता मोहम्मद कैश पर केस

Tue, 03 Sep 2019 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party neta mo. kais and FIr
सपा नेता मोहम्मद कैश समेत पांच पर बलवा का केस
विज्ञापन

गोरखपुर। सपा की महानगर इकाई के पूर्व सचिव मोहम्मद कैश, उसके भाई मोहम्मद शैफ, आसिफ, राजकुमार, छोटू और 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, फिर घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट और बलवा करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि नौसड़ पेट्रोल पंप पर तेल भराने के दौरान लाइन तोड़ने के विवाद में आरोपितों ने वादी को पहले मौके पर पीटा और बाद में घर में घुसकर गदर काटा। राजघाट पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मामले की प्राथमिकी सूर्यनाथ सिंह निवासी, ग्राम रघुनाथपुर, थाना हरपुर बुदहट ने दर्ज कराई है। रघुनाथ, शहर के बरफखाना, उदासीपुर मंदिर के पास किराए का मकान लेकर परिवार समेत रहते हैं। इसी मोहल्ले में सपा नेता कैश भी रहते हैं। आरोप है कि पीड़ित, 30 अगस्त की शाम को पेट्रोलपंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में लगे थे, उनके साथ रिश्तेदार राजसिंह भी थे। इसी दौरान कैश अपने भाई शैफ के साथ आए और बिना लाइन के ही तेल भरवाने की जिद करने लगे। राज सिंह और लाइन में लगे अन्य लोगों ने विरोध किया तो सैफ ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिए और मारपीट कर घायल कर दिए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस कुछ करती, इससे पहले 31 अगस्त को राजसिंह को तलाशते हुए कैश ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। एक दर्जन से अधिक लोग घर के अंदर घुस आए और महिलाओं से अभद्रता करने के साथ ही मारपीट की। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस बारे में मो. कैश से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

विवादों से कैश का पुराना नाता
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी रहे कैश विवादित भूमि को कब्जा करने, मारपीट जैसे मामलों में आरोपी बनाया गया था। उस पर केस भी दर्ज किया गया था। एक मामले में पुलिस ने उन्हें जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू-माफिया में भी है नाम दर्ज
भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में भू माफियाओं की सूची तैयार की जानी थी। जिला प्रशासन ने भी एंटी भू-माफिया अभियान के तहत जिले में भी भू-माफियाओं की सूची बनाई थी। इनमें 13 लोगों पर सरकारी, गरीब की जमीनें कब्जा करने को लेकर कई बार मुकदमे दर्ज किए गए हों, आधार बनाकर भू-माफिया के तौर पर जोड़ा गया था। इनमें मो. कैश का नाम सबसे ऊपर था। इसके अलावा सूत्रों की मानें तो इस पर कई मुकदमे कोतवाली और राजघाट थाना में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed