{"_id":"41718f3cb7ba4730429ada93f8247871","slug":"samajwadi-party-change-block-pramukh-condidate-in-pipraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने पिपराइच में उम्मीदवार बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने पिपराइच में उम्मीदवार बदला
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने पिपराइच ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए घोषित प्रत्याशी को बदलकर नया उम्मीदवार बनाया है। यहां रिंकू देवी की जगह अब मंजू पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है। चर्चा है कि सपा नेताओं ने रिंकू देवी की दलीय निष्ठा पर सवाल खड़ा किया था, जिसके बाद उनसे उम्मीदवारी छीनी गई है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एमएलसी आरएस यादव ने जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खां को भेजे पत्र में कहा है कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिपराइच की प्रमुख प्रत्याशी को बदल दिया है। रिंकू देवी पत्नी प्रेम पासवान की जगह अब मंजू पासवान पत्नी रणजीत पासवान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनके पत्र के बाद जिलाध्यक्ष डा. मोहसिन खां ने प्रत्याशी सहित सभी नेताओं को इसकी जानकारी दे दी।