फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Samahwadi Party's members fight during celeberation of Lohia's birth anniversery

लोहिया के जन्मदिन पर भिड़े सपाई

Fri, 24 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Samahwadi Party's members fight during celeberation of Lohia's birth anniversery
डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाते सपाई। - फोटो : Amar Ujala
डॉ. लोहिया के जन्मदिन का जश्न मनाने बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जुटे सपा के दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। इनमें एक पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी के तो दूसरे महानगर कार्यकारिणी के हैं। नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज तक पहुंच गया। दोनों के समर्थक भी आमने-सामने हो गए मगर कुछ नेताओं ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों को शांत करा दिया। हालांकि जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महानगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह के  विवाद से इनकार किया है। दोनों का कहना है कि पार्टी कार्यालय पर कोई विवाद नहीं हुआ, जबकि यह घटना सपाइयों में दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समीक्षा बैठक में ही इस विवाद की बुनियाद पड़ गई थी। इस बैठक में जिले से भी कई नेता बुलाए गए थे। इसमें हार की समीक्षा के बीच ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सदर सांसद सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव में पांचों विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने का टास्क सौंपा। इसी दौरान एक पदाधिकारी ने राय व्यक्त की कि अलग-अलग विधानसभाओं में पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रभारी के तौर पर तैनात कर दिया जाए। गुरुवार को इसी बात पर जिला कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी ने राय देने वाले महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि जब पूर्व जिलाध्यक्ष को विधानसभाओं का प्रभार दे दिया जाएगा तो विधानसभा प्रभारी क्या करेंगे। इसी पर बात बढ़ती चली गई और दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सपाइयों ने मनाया डॉ. लोहिया का जन्मदिन
सपाइयों ने गुरुवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया, क्रांतिकारी परिवर्तन के दूसरा नाम थे। उन्होंने आजीवन समाज के दबे, कुचले और गरीबों के लिए संघर्ष किया। वह समाजवादी चिंतक के साथ ही बड़े दार्शनिक भी थे। उन्होंने देश व दुनिया में समाजवाद का अलख जगाकर समाज के गरीब, मजदूर व किसानों को न्याय दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, राजमति निषाद, पन्नेलाल पहलवान, अमरेंद्र निषाद, अवधेश यादव, राजकुमारी, अभिमन्यु यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सिंहासन यादव, संजय पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, राजमन यादव, राजेंद्र शर्मा, अशोक यादव, हाजी शकील अंसारी, मैना भाई, सुशीला भारती, रामनरायन यादव, संदीप त्रिपाठी, मिर्जा कादिर बेग, दयाशंकर निषाद, भोला गुप्ता, बिंदा देवी, रामनाथ यादव, उर्मिला देवी, बालेश्वर यादव, हरेंद्र यादव, नौशाद, विजय शंकर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed