फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Salempur boys jumped in river for tik tok video one died

टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में दो दोस्तों ने नदी में लगाई छलांग, एक की मौत

Tue, 02 Jul 2019 01:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 02 Jul 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Salempur boys jumped in river for tik tok video one died
tiktok - फोटो : amar ujala

देवरिया के सलेमपुर में छोटी गंडक नदी के नदावरघाट पर सोमवार को टिकटॉक मोबाइल एप के लिए वीडियो बनाने के चक्कर में कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के रहने वाले दो दोस्तों ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों में से एक युवक दानिश तो किसी तरह बच कर बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन दूसरा दोस्त आशिक नदी में ही डूब गया। काफी खोजबीन के बाद देर शाम को दूसरे युवक की लाश बरामद की गई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद से ही आशिक के घर में कोहराम मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि दोनों दोस्त छोटी गंडक नदी के किनारे मस्ती करने और नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह नदावर पुल के ऊपर से छलांग लगाते हुए, टिकटॉक पर अपना वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


छलांग लगाने के बाद आशिक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। उसे डूबता देख दानिश उसे बचाने के लिए बढ़ा। कुछ दूरी तक उसे साथ खींचकर भी लाया, मगर खुद को भी गहरे पानी में फंसता देख साथ छोड़ दिया। किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू किया तब तक आशिक नदी में डूब चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल से गुजर रहे राहगीरों ने जब शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। नदी में जाल डालकर खोजबीन की गई, जिसके बाद देर शाम आशिक का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed