फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saharanpur wins women kabaddi tournament

महिला कबड्डी में सहारनपुर चैंपियन

Tue, 20 Sep 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur wins women kabaddi tournament
कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल व अन्य । - फोटो : Rajesh Kumar
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सहारनपुर ने इलाहाबाद को 9-5 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अमरेश ने तीन, शिवानी व नीशू ने दो-दो प्वाइंट बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मुख्य अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में सहारनपुर मंडल की खिलाड़ी इलाहाबाद मंडल पर भारी पड़ीं। पहले हॉफ तक दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई, लेकिन दूसरे हॉफ में सहारनपुर ने आक्रामक रुख अपनाया और अमरेश, नीशू, शिवानी ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को विजेता बना दिया। इलाहाबाद से आरती, गुलशन का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन


इसके पूर्व हुए चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान गोरखपुर अंशू, शिवानी, ललिता के बेहतर प्रदर्शन से मुरादाबाद को एकतरफा मुकाबले में 25-05 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद ने गोरखपुर को रोमांचक मुकाबले में 17-12 से हराकर स्थानीय दर्शकों को मायूस कर दिया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर ने वाराणसी को कड़ी टक्कर में 17-15 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य संतोष रावत, आरएसओ एके पांडेय, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रभात पांडेय, सुशील यादव, उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, अकरम परवेज, सूरज निषाद, अमिता कुशवाहा, प्रवीण यादव, प्रमोद पाल, हरेराम यादव, कोच विजयलक्ष्मी सिंह, शालिनी विश्वकर्मा, सीमा विश्वकर्मा, नफीस अहमद, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed