फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sachin Tendulkar plays cricket match with children in Kathmandu Nepal

इस क्रिकेट मैच में सचिन की टीम ने बनाए ज्यादा रन, लेकिन दोनों ही टीमें बनीं विजेता

Sun, 17 Nov 2019 03:18 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 17 Nov 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar plays cricket match with children in Kathmandu Nepal
केपी शर्मा ओली से मिले सचिन तेदुलकर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने काठमाण्डू पहुचकर शनिवार सुबह क्रितिपुर स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में  बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान एक टीम के कप्तान सचिन और दूसरी टीम के कप्तान नेपाली राष्ट्रीय खेल के पूर्व कप्तान विनोद दास रहे। 

विज्ञापन


दोनों टीमों में अनेक विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। सबसे पहले नेपाली विनोद दास की टीम ने बल्लेबाजी की और आठ ओवर में 45 रन बनाए। सचिन की टीम ने उस लक्ष्य को पूरा करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के बाल बालिका संधि पारित होने के अवसर पर यूनिसेफ की ओर से किया गया था। मालूम हो कि सचिन यूनिसेफ दक्षिण एशिया के सद्भावना राजदूत है। क्रितिपुर में क्रिकेट खेलने के लिए सचिन शुक्रवार शाम को ही काठमांडू पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैत्रीपूर्ण मैच के कारण दोनों ही टीमों को विजेता घोषित किया गया। इसके बाद रविवार सुबह को सचिन ने नेपाल के पीएम केपी ओली से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed