{"_id":"57002e144f1c1bb702f00190","slug":"rustampur-underpas","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुस्तमपुर: ओवरब्रिज या अंडरपास के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुस्तमपुर: ओवरब्रिज या अंडरपास के लिए सर्वे शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 03 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रुस्तमपुर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास बनने की संभावना तलाशने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सेतु निगम लखनऊ की टीम ने शनिवार को इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
जीडीए बोर्ड ने रुस्तमपुर ढाले पर जाम की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से 60 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी देते हुए बजट का प्रावधान भी कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को सेतु निगम लखनऊ की दो सदस्यीय टीम ने आजाद चौक से बेतियाहाता की तरफ अंडरपास की संभावना तलाशी है।
सर्वे टीम में जेई बृजराज सिंह और राकेश शामिल थे। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक दीपक गोविल ने बताया कि टीम अंडरपास और ओवरब्रिज दोनों संभावनाओं का सर्वे कर रही है। सर्वे रिपोर्ट जीडीए को दे दी जाएगी। रिपोर्ट के बाद जीडीए निर्माण संबंधी निर्णय लेगी।
विज्ञापन
आजाद चौक से बेतियाहाता की तरफ अंडरपास की संभावना ज्यादा
गोरखपुर। रुस्तमपुर ढाले की जाम की समस्या को दूर करने के लिए अंडरपास की संभावना ज्यादा बन रही है। जीडीए की ओर से तैयार किए गए एक डिजाइन के अनुसार अंडरपास तकरीबन 18 मीटर लंबा होगा। डिवाइडर, सर्विस रोड समेत पूरे निर्माण कार्य में तकरीबन तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इस प्रस्ताव को तैयार करने वाले जीडीए के एक इंजीनियर के अनुसार इस पर कमिश्नर ने भी सहमति जता दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अगर अंडरपास बनता है तो रुस्तमपुर ढाले से बेतियाहाता की तरफ के कई अवैध निर्माण तोड़े भी जाएंगे।
हार्बट बंधे पर लालडिग्गी से डोमिनगढ़ तक बनेगी सड़क
गोरखपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कमिश्नर की एक और पहल जल्द शुरू होने वाली है। शहर के दक्षिणी छोर को उत्तरी छोर से मिलाने के लिए हार्बट बंधे पर लालडिग्गी से डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक सात मीटर चौड़ी सड़क जल्द बननी शुरू हो जाएगी। आवास विकास को कार्यदायी संस्था नियुक्त करते हुए 4.67 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दे दी गई है।
इसके साथ ही शहर के पूर्वी क्षेत्र मोहद्दीपुर में लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए एनएच-28 के छूटे भाग के स्लैब कलवर्ट का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को 24.26 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।