{"_id":"5bd84e03bdec2269af649242","slug":"russian-woman-held-with-the-action-of-ssb","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी की सक्रियता से पकड़ी गई रूस की संदिग्ध महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी की सक्रियता से पकड़ी गई रूस की संदिग्ध महिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
arrest shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा में लगी एसएसबी 43वीं वाहिनी ने अपनी सक्रियता से रूस की एक संदिग्ध महिला को दो बच्चों के साथ भारत मे प्रवेश करने के बाद पकड़ लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह में एक महिला दो बच्चों के साथ ककरहवा सीमा के भारत-नेपाल पिलर संख्या 544/36 के पास से पगडन्डी के रास्ते सायकिल से भारत में प्रवेश कर गई। ग्रामीणों ने उसे रोककर जानकारी लेना चाही जिस पर वो महिला ग्रामीणों से शौचालय का बहाना बनाकर जंगल में चली गई।
विज्ञापन
गश्त पर रहे एसएसबी के जवान भी मौके पर तुरंत पहुंच गए। जवानों ने इसकी सूचना तुरंत एसएसबी कमाण्डेन्ट को दी। बाद में पता चला कि वह महिला टैक्सी से गोरखपुर के लिए जा रही है।
विज्ञापन
इसे ध्यान रखते हुए कमाण्डेन्ट जनार्दन प्रसाद ने एसएसबी डीआईजी मुख्यालय गोरखपुर को उक्त महिला की सूचना दे दी। एक टीम बनाकर बस अड्डा गोरखपुर भेजा गया जहां रूसी महिला को दो बच्चों के साथ पकड़ लिया गया। महिला से गहन पूछताछ की जा रही है।
पता चला है कि महिला रूस की है और दो-तीन वर्षों से नेपाल में रह रही थी। 2015 में महिला का तलाक हो चुका है। महिला के पास न तो कोई पासपोर्ट है और न ही कोई अन्य दस्तावेज। पकड़ी गई महिला का नाम नटालिया(27) तथा बच्चों का नाम मैक्सिम (05) व मारिया (02) है।