फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rumer of baccha chor in gorakhpur

बच्चा चोरी के संदेह में परिवार को पीटा, बोलेरो तोड़ी

Sat, 31 Aug 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
rumer of baccha chor in gorakhpur
कैंपियरगंज इलाके में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणोों द्वारा तोड़ी गई बोलेरो।
बच्चा चोरी के संदेह में परिवार को पीटा, बोलेरो तोड़ी
विज्ञापन

कैंपियरगंज (गोरखपुर)। मछलीगांव में बच्चा चोरी के शक में एक बोलेरो सवार परिवार को ग्रामीणों ने घेरकर पीट दिया। इतना ही नहीं वाहन में भी तोड़फोड़ की। जान बचाने के लिए बोलेरो सवार मां, बेटी और बेटा चौकी पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने चौकी भी घेर ली महिला को बच्चा चोर बताकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले में 100 अज्ञात पर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कुशीनगर के मलकूही सौरहा निवासी अनवर हुसैन की पत्नी अख्तूरी खातून (48) अपनी बेटी तरन्नुम निशा (20) और बेटे मुन्ना (26) के साथ बोलेरो से शुक्रवार को कैंपियरगंज जा रहीं थीं। जुमा होने के कारण तरन्नुम ने मछलीगांव के पास बोलेरो से उतरकर एक महिला दुकानदार से नमाज पढ़ने के लिए किसी मुस्लिम परिवार का घर पूछा। महिला दुकानदार भी मुस्लिम थी इसलिए तरन्नुम ने वहीं बैठकर नमाज पढ़ी। इसके बाद वह बोलेरो की ओर लौटी। आगे बढ़े तो बेटे ने कैंपियरगंज का रास्ता पूछ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर घेर लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तीनों की पिटाई कर दी। गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां से गुजर रहे चौकी के दरोगा रमेश कुशवाहा ने भीड़ से बचाने की कोशिश की और परिवार भागकर चौकी पर चला आया। इसके बाद भीड़ चौकी पर पहुंच गई। भीड़ ने महिलाओं को सौंपने की बात कहकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर कैंपियरगंज थानेदार फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

अपना ही बच्चा लेकर जा रहा था, लोगों ने घेरा
डोहरिया (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के चिउटीजाम में ससुराल आए युवक को बच्चा लेकर जाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर घेर लिया। गनीमत रही कि एक ग्रामीण ने उसे पहचान लिया और रिश्तेदारी बताने के बाद उसकी जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल के शेषमणि की चिउटीजाम में ससुराल है। उनकी पत्नी बच्चे को लेकर मायके आईं थीं। शुक्रवार को पत्नी की विदाई कराने शेषमणि अपनी ससुराल गए थे। ससुराल वालों के एक दिन और रुकने की बात कहने पर वे नाराज हो गए और पत्नी के हाथ से अपने बच्चे को छीनकर घर जाने लगे। कुछ दूर ही गए थे कि ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। हालांकि उन्होंने रिश्तेदारी बताई तो एक ग्रामीण ने उन्हें पहचान लिया जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
गगहा में बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा
हाटा बाजार। गगहा इलाके के घेरवरपार में शुक्रवार की दोपहर एक महिला सिर पर बोरे का गठ्ठर लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव की एक महिला ने बच्चा चोरी के शक में शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को ग्रामीणों से बचाकर थाने लाई। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। चर्चा है कि महिला बीस दिनों से पास के रियांव गांव में एक स्कूल में रह रही थी।

बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने और लोगों की पिटाई न हो इसके लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई कर रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। कैंपियरगंज की घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed