{"_id":"585ed1ce4f1c1b1864e3d59c","slug":"ruckus-in-women-hospital-s-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में भिड़े दो कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में भिड़े दो कर्मचारी
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में शनिवार को वरिष्ठ लिपिक और लैब टेक्नीशियन में झड़प हो गई। दोनों के बीच नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। कर्मचारियों के बीच-बचाव करने पर वरिष्ठ लिपिक नीचे गिर गए, जिससे उन्हें चोट लग गई। लैब टेक्नीशियन को भी कुछ चोटें आई हैं। वरिष्ठ लिपिक सुदामा प्रसाद ने लैब टेक्नीशियन बीबी सिंह पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उधर बीबी सिंह ने भी चेन लूटने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
कुछ दिन पहले डीएम संध्या तिवारी ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। इस पर उनका वेतन काट दिया गया है। वेतन कटने से कई कर्मचारी खफा हैं। शनिवार की सुबह सभी कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे। उसी वक्त ऊपरी मंजिल पर बीबी सिंह के चेंबर के पास पहुंचे सुदामा प्रसाद ने बिना नाम लिए ही अपशब्द कहना शुरू कर दिया, जिसपर बीबी सिंह ने प्रतिक्रिया दी तो सुदामा प्रसाद निरीक्षण कराने का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
यह देख अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान सुदामा प्रसाद नीचे गिर गए, जिससे उन्हें चोट लग गई। मारपीट की सूचना पाते ही बीबी सिंह के विरोधी भी सुदामा के पक्ष में खड़े हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सीटी स्कैन तक करा डाला। मगर कहीं कोई गंभीर चोट नहीं मिली। सुदामा प्रसाद ने बीबी सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
बीबी सिंह ने भी एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। उनके मुताबिक सुदामा प्रसाद अपने भतीजे मनीष व अन्य दो साथियों के साथ उनके चेंबर में आए और अपशब्द कहते हुए सोने की चेन लूट ले गए। थानेदार कोतवाली ने बताया कि सुदामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बीबी सिंह ने बचाव में जो तहरीर दी है, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।