फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in school tiding children in 'torchure room'

स्कूल के ‘टार्चर रूम’ में बच्चों को बंद करने पर हंगामा 

Sat, 30 Apr 2016 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 30 Apr 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
ruckus in school tiding children in 'torchure room'
बच्चों को स्कूल में बंद करने पर पंहुचे अभिभावकों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : shivharsh
शनिवार को तारामंडल रोड स्थित सर माउंट इंटरनेशनल स्कूल पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि थोड़ी देरी से आए बच्चों को स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया जाता है, जहां पर न तो पंखा है और न ही लाइट है।
विज्ञापन


शनिवार को भी बच्चों के देरी से आने पर उन्हें इंट्री नहीं दी जा रही थी और फिर दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। तभी अभिभावक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिए। हंगामे की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं नगर शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे और अभिभावकों से बातचीत करके पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


अभिभावकों ने एक पत्रक डीएम को सौंपा है और उसकी कॉपी कैंट पुलिस, नगर शिक्षा अधिकारी को भी दी है। डीआईओएस के आदेश पर पहुंचे नगर शिक्षा अधिकारी ने जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें स्कूल प्रबंधन की ओर से कमरों की जांच न कराने की बात कहीं गई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में बच्चे आए दिन यह शिकायत करते हैं। जब भी थोड़ी सी देरी हो जाती है तो बच्चों के साथ स्कूल में ऐसा ही अमानवीय व्यवहार किया जाता है। रोजाना शिकायतें सुनते सुनते हम लोग भी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी माने तो सुबह 7:55 बजे वह बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे थे तो गेट बंद हो गया था। बच्चे गेट के बाहर थे। जिन बच्चों के अभिभावक थे वह तो लौट गए मगर दो बच्चे गेट पर ही रो रहे थे। जिसे बाद में स्कूल में इंट्री दी गई और टार्चर रूम में बंद कर दिया गया।

वहीं कुछ बच्चे जो आसपास चले गए थे उन्होंने इसकी जानकारी अपने घर पर दी जिसके बाद कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया मगर कोई भी सामने नहीं आया। जिसके बाद वह लोग हंगामा शुरू कर दिए और इसकी जानकारी पुलिस, शिक्षा विभाग के अफसरों को दी। करीब दो घंटे तक वहां पर बवाल चला। बाद में पुलिस के समझाने पर अभिभावक लौट गए और डीएम से इसकी लिखित शिकायत की है। 


जानकारी मिलने पर नगर शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम जांच के लिए भेजी गई थी। टीम ने अभिभावकों से उनका पक्ष जाना और स्कूल प्रबंधन से सारे कमरे दिखाने के लिए कहा। स्कूल प्रबंधन कमरे दिखाने से इंकार कर दिया। इसलिए प्रथम दृष्टया अभिभावकों का आरोप सच लग रहा है। टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट कैंट इंस्पेक्टर को देकर मामले की अपने स्तर से जांच करवाकर मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है। 
- एएन मौर्य, डीआईओएस

अभिभावकों का आरोप पूरी तरह से गलत है। शिक्षा विभाग के अफसर स्कूल बंद होने के बाद आए थे इस वजह से उन्हें सोमवार को जांच करने को कहा गया।
- आशा कपूर, प्रिंसिपल, सर माउंट स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed