फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus for maintenance of AC of shalimaar express

एसी खराब होने पर यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा

Thu, 21 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ruckus for maintenance of AC of shalimaar express
कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन के रोमांचकारी सफर का सैलानियों का सपना 15 मई से पूरा होने वाला है।
शालीमार से गोरखपुर आने वाली शालीमार एक्सप्रेस का एसी फेल होने से नाराज यात्रियों ने बुधवार को गोरखपुर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के समझाने व किराया वापसी के बाद ही यात्री माने। नाराज यात्रियों ने इस मामले की शिकायत ट्वीट के जरिए रेलमंत्री से भी की है।
विज्ञापन


15 घंटे से अधिक समय तक एसी ठीक न होने पर यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने वाराणसी में तीन बार चेन पूलिंग की लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ट्रेन बुधवार को जब शाम साढ़े चार बजे गोरखपुर पहुंची तब थर्ड एसी में सवार करीब 65 यात्री नीचे उतरे और स्टेशन प्रबंधक का कमरा घेर लिया और वहां हंगामे के साथ ही अपनी शिकायत दर्ज कराने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान करीब घंटे भर स्टेशन पर गहमा-गहमी बनी रही। यात्री चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि मंगलवार को रात साढ़े आठ बजे शालीमार से गोरखपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन का थर्ड एसी पहले से ही खराब था। कूलिंग न होने पर एसी मैकेनिक से शिकायत की तो उसने कुछ देर में ठीक हो जाने की बात कह दी, लेकिन ऐसी ठीक नहीं हुआ। मजबूरन यात्रियों को पूरी रात बिना एसी के ही सोना पड़ा। सुबह ट्रेन वाराणसी पहुंची तब भी एसी नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच में सवार यात्री कविंद्र और राजेश गुप्ता ने बताया कि ऐसा पहली बार था कि यात्रा शुरू होने से लेकर यात्रा खत्म होने तक एसी ठीक नहीं हो सका। गर्मी की वजह से कोच में बच्चों को काफी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed