फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus at hotel presidency

होटल प्रेसीडेंट पर शव रखकर हंगामा

Tue, 20 Sep 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at hotel presidency
प्रेसीडेंट होटल पर हंगामा करते घर वाले। - फोटो : Rajesh Kumar
होटल प्रेसीडेंट के प्रबंधक की लखनऊ में हत्या होने के बाद सोमवार देर रात शव गोरखपुर लाया गया। मंगलवार को घरवालों ने शव होटल के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वे होटल मालिक दिलीप के आने और केस दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस उन्हें वहां से हटा सकी।
विज्ञापन


तारामंडल इलाके के सुरेंद्र मिश्रा होटल प्रेसीडेंट में मैनेजर के प्रबंधक पद पर कार्यरत थे। घर वालों का कहना है कि मालिक दिलीप यादव का पूरा कामकाज वही देखते थे। दिलीप ने सुरेंद्र को 15 सितंबर को हैदराबाद ले जाने की बात कहते हुए लखनऊ बुलाया था। इसके बाद 17-18 सितंबर की रात गोमती नगर में दिलीप यादव के किराए के मकान में ही सुरेंद्र मिश्रा की हत्या कर  दी गई। वहीं सुरेंद्र के साथ गया ड्राइवर शहनवाज कार लेकर गायब है। पुलिस ड्राइवर पर संदेह करते हुए जांच कर रही है। इसी बीच मंगलवार को घर वाले शव लेकर होटल पहुंच गए। घर वालों का कहना है कि होटल मालिक की पारिवारिक रंजिश में सुरेंद्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन

यह है मामला

होटल मालिक दिलीप यादव ने लखनऊ के गोमती नगर में किराए का मकान ले रखा है। वहां मृतक सुरेंद्र मिश्रा और ड्राइवर शहनवाज अक्सर ही रहा करते थे। दिलीप ने रविवार सुबह सुरेंद्र मिश्रा और शहनवाज को कई बार फोन किया, मगर कॉल रिसीव नहीं हुई तो उन्होंने इंदिरानगर में रहने वाले अपने मित्र राकेश सिंह को गोमती नगर भेजा, जिसके बाद सुरेंद्र की हत्या की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed