{"_id":"5922e6c24f1c1b2d2c536301","slug":"rss-on-the-side-of-the-enlarged-muslim-step-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की तरफ बढ़े मुस्लिमों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की तरफ बढ़े मुस्लिमों के कदम
संतोष सिंह
Updated Tue, 23 May 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
rss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को मुस्लिम विरोधी बताने वालों को बस्ती जिले के निजाम अहमद ने जवाब दिया है। बस्ती, रामपुर के रहने वाले निजाम ने पहले आरएसएस की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा, फिर शाखा ज्वाइन करने की इच्छा जताई। अब गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी निजाम को संघ का सदस्य बनाने और शाखा ज्वाइन कराने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। 26 वर्षीय निजाम का मानना है कि आरएसएस की राष्ट्रवादी, समाज और गरीब हित की सोच शानदार है। वह सबको शिक्षा, रोजगार से जोड़ना चाहते हैं। इससे प्रभावित होकर ही वेबसाइट rss.org पर गया और ऑनलाइन फार्म भरा। संघ की तरफ से सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। इसके लिए संघ के पदाधिकारी ने फोन किया था। निजाम ने संघ का सक्रिय सदस्य बनने का फार्म 20 मई को भरा है। बस्ती के और भी युवाओं ने आरएसएस ज्वाइन करने के लिए ऑनलाइन फार्म भरे हैं।
यूपी में भाजपा की सरकार और सांसद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्ष प्रांत में आरएसएस के सदस्य बनने वालों की संख्या बढ़ी है। 18-20 साल के युवा तेजी से जुड़ रहे हैं। महिलाएं भी आगे आई हैं। गोरखपुर की गीता आर्या ने सदस्य बनने का ऑनलाइन फार्म भरा है। गीता पढ़ाई कर रही हैं। वह कहती हैं देश, समाज और गरीबों की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। इस काम में आरएसएस से सहयोग की उम्मीद है। आजमगढ़ के कृष्णा नगर सिधारी के 23 वर्षीय नीलेश यादव, सत्यप्रकाश यादव और पडरौना के 19 वर्षीय घनश्याम मोदनवाल ने भी सदस्यता का ऑनलाइन फार्म भरा है। गोरखपुर पैडलेगंज के विंदेश कुमार शुक्ला, शुभम और अभिषेक बरनवाल भी संघ के कामकाज से प्रभावित हैं। 19 साल के इन युवाओं का कहना है कि संघ को अनुशासन की नर्सरी कहा जा सकता है। नियमित रूप से शाखाएं लगती हैं। सब एक साथ व्यायाम करते हैं। खान-पान सहित दिनचर्या की समय सीमा तय हो जाती है। मां-बाप की सेवा और समाज के सहयोग का पाठ पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
गोरक्ष प्रांत में सदस्यों की संख्या बढ़ी है। ऑनलाइन जो भी आवेदन आते हैं, उनकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके बाद सदस्यता बनाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। बस्ती के निजाम ने सदस्य बनने की इच्छा जताई है। निजाम का ई-मेल भी आया है। उन्हें सदस्य बनाने की दिशा में काम चल रहा है। अब युवा, महिला आरएसएस से जुड़ना चाह रही हैं।
- डॉ. संजीत कुमार गुप्ता, प्रांत प्रचार प्रमुख, गोरक्ष प्रांत
गोरखपुर, संतकबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थ नगर।
गोरक्ष प्रांत का प्राथमिक शिक्षा वर्ग मंगलवार से मऊ में शुरू होगा। यह वर्ग 14 जून तक चलेगा। इसमें गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक मुकेश विनायक खांडेकर और सह प्रांत प्रचारक सुभाष भी हिस्सा ले सकते हैं। वर्ग में जागरण, दिनचर्या से संबंधित तमाम जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी में भाजपा की सरकार और सांसद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्ष प्रांत में आरएसएस के सदस्य बनने वालों की संख्या बढ़ी है। 18-20 साल के युवा तेजी से जुड़ रहे हैं। महिलाएं भी आगे आई हैं। गोरखपुर की गीता आर्या ने सदस्य बनने का ऑनलाइन फार्म भरा है। गीता पढ़ाई कर रही हैं। वह कहती हैं देश, समाज और गरीबों की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। इस काम में आरएसएस से सहयोग की उम्मीद है। आजमगढ़ के कृष्णा नगर सिधारी के 23 वर्षीय नीलेश यादव, सत्यप्रकाश यादव और पडरौना के 19 वर्षीय घनश्याम मोदनवाल ने भी सदस्यता का ऑनलाइन फार्म भरा है। गोरखपुर पैडलेगंज के विंदेश कुमार शुक्ला, शुभम और अभिषेक बरनवाल भी संघ के कामकाज से प्रभावित हैं। 19 साल के इन युवाओं का कहना है कि संघ को अनुशासन की नर्सरी कहा जा सकता है। नियमित रूप से शाखाएं लगती हैं। सब एक साथ व्यायाम करते हैं। खान-पान सहित दिनचर्या की समय सीमा तय हो जाती है। मां-बाप की सेवा और समाज के सहयोग का पाठ पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन सदस्य बनने की प्रक्रिया
आरएसएस ने सदस्यता का ऑनलाइन विकल्प दिया है। इस पर जाकर आवेदन फॉर्म भरे जाते हैं। फॉर्म भरने के बाद प्रांत प्रचारक का मोबाइल नंबर मिलता है। इस पर संपर्क करके सदस्य बना जा सकता है। सदस्य बनाने से पहले संघ के पदाधिकारी छानबीन भी करते हैं। जो फॉर्म भरे जाते हैं, उसका ब्यौरा ई-मेल के माध्यम से प्रांत प्रचारक के पास जाता है। प्रांत प्रचारक भी फोन करके सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूरी करते हैं।