{"_id":"580256bf4f1c1bf62d29019b","slug":"rpn-singh-shows-flag-to-rahul-sandesh-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएन ने रवाना की राहुल संदेश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएन ने रवाना की राहुल संदेश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
राहुल संदेश यात्रा को रवाना करते पूर्व केंद्रीय मंत्री आपीएन सिंह व अन्य।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि संप्रग सरकार के दौरान किसानों का 73 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। कांग्रेस पार्टी ही किसानों की असली हितैषी है। अगर प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है तो न सिर्फ किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा बल्कि बिजली बिल भी हाफ कर दिया जाएगा।
आरपीएन सिंह ने उक्त बातें मोहरीपुर में ‘राहुल संदेश यात्रा’ को झंडी दिखाने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है। पीएम केवल लच्छेदार भाषणबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से न सिर्फ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश होगी बल्कि मोदी सरकार के झूठ को भी सामने लाया जाएगा। यात्रा के पर्यवेक्षक एवं बक्सर विधायक संजय तिवारी ने कहा कि ‘27 साल यूपी बेहाल’ नारा जन-जन तक गूंज रहा है। संदेश यात्रा मोहरीपुर से शुरू होकर बरगदवां, राजेंद्रनगर, गोरखनाथ, धर्मशाला बाजार, गंगेश चौराहा, अंधियारीबाग, जाफरा बाजार, घासीकटरा, बक्शीपुर, खूनीपुर, अलीनगर होते हुए चक्सा हुसैन जाकर खत्म हुई।
वहां हुई जनसभा में संजय तिवारी ने कहा कि जनता प्रदेश सरकार से ऊब चुकी है और कांग्रेेस पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी होकर अब विघटन के कगार पर है। बोले, यात्रा 16 से 24 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में निरंतर चलती रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी, लालचंद निषाद, हरिद्वार पांडेय, डॉ. प्रदीप पांडेय, पंकज तिवारी, डॉ. विजाहत करीम, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, गोरखलाल श्रीवास्तव, दिलीप कुमार निषाद, कृष्ण बिहारी दुबे, पूनम गुप्ता, अनवर हुसैन, दिलीप कुमार निषाद आदि मौजूद थे।