फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rpf soldier home burglary

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में चोरों ने आरपीएफ सिपाही के बंद मकान को खंगाला

Wed, 18 Dec 2019 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, पादरी बाजार (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, पादरी बाजार (गोरखपुर) Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
rpf soldier home burglary
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित मोहनापुर में चोरों ने आरपीएफ सिपाही के बंद मकान को खंगाल डाला। साथ ही चोरों ने मोहल्ले के एक और बंद मकान में हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में दो मकानों में हुई चोरी से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।
विज्ञापन


मोहनापुर निवासी सुनील कुमार आरपीएफ में सिपाही हैं। उनकी तैनाती इस समय लखनऊ में है। घर पर उनकी पत्नी ममता और बच्चे रहते हैं। सोमवार की शाम को बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी डॉक्टर को दिखाने चली गईं और रात में अशोकनगर स्थित अपने मायके में ही रूक गईं। मंगलवार की सुबह वह लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पांच हजार रुपये और कीमती कपड़े गायब हैं। चोरों ने किचन के सामान को भी तितर-बितर कर दिया। पूरे इत्मिनान से चोरों ने आटा के डिब्बे तक को भी खंगाला है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मोहल्ले के ही रहने वाले शुगर मिल से रिटायर्ड बद्रीनाथ तिवारी के मकान को भी चोरों ने अपना निशाना बना लिया। बुधवार को बद्रीनाथ तिवारी अपनी पत्नी के साथ लखीमपुर खीरी अपने बेटे के पास गए थे। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। दोनों ही मामलोें में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed