{"_id":"57a898134f1c1bb461ee4530","slug":"route-of-buses-coming-from-deoria-sides-are-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट बदला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट बदला
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 08 Aug 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में गुजरतीं वाहनें
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहद्दीपुर में जाम की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को देवरिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट सोमवार को बदल दिया गया। देवरिया बाईपास से होते हुए ये सर्किट हाउस, पैडलेगंज होकर रेलवे बस स्टैंड पहुंची। हालांकि गोरखपुर से देवरिया जाने वाली बसें अपने निर्धारित रूट मोहद्दीपुर होकर ही चलीं। हालांकि रोडवेज के अधिकारियों को रूट बदलने के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए इन दिनों प्रमुख चौराहों पर अधिकारी से लेकर सिपाही तक निगरानी रख रहे हैं। बावजूद इसके मोहद्दीपुर में जाम का झाम लोगों को रुला दे रहा था। सोमवार को इससे निपटने के लिए देवरिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट बदल दिया गया। बसें देवरिया बाईपास होते हुए सर्किट हाउस, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा होते हुए रेलवे बस स्टैंड पहुंचीं। हालांकि इस दौरान कूड़ाघाट, इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय उतरने वाले यात्रियों को देवरिया बाईपास पर ही उतार दिया गया।
बसों के रूट डायवर्ट की जानकारी मीडिया से मिली। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी। अगर हमेशा के लिए रूट डायवर्ट किया जाता है तो देवरिया से आने वाली बसों का किराया बढ़ाना पड़ेगा।
विज्ञापन
- आरके मंडल, एआरएम गोरखपुर डिपो