फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rojagar fair 23 & 30

44 कंपनियां, नौ हजार रोजगार, मौका 29 व 30 को

Wed, 21 Jun 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Jun 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर मंडल के बेरोजगारों और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से 29 और 30 जून को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा कर नौकरी की तलाश कर रहे नौ हजार से अधिक बेरोजगारों को मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

कमिश्नर अनिल कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि मेले में प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों की करीब 44 कंपनियां दस्तक देंगी। इन कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए 9627 पद रिक्त हैं, जिन्हें इस मेले के जरिए वे भरेंगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मौके पर ही ये कंपनियां परिणामों की घोषणा कर देंगी। इसके बाद कंपनी की तरफ से ज्वाइन लेटर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

26 तक कराना होगा पंजीकरण 

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए संबंधित अभ्यर्थी, 21 से 26 जून तक प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगावां या फिर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर में विभिन्न काउंटरों के माध्यम से आवेदन जमा कर उसकी रसीद प्राप्त कर सकते हैं। एक अभ्यर्थी एक ही जगह पंजीयन कराएगा। दूसरी जगह पंजीयन करने पर उसका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।  बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। इसी तरह अगर कोई चाहे तो www.sewayojna.up.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। कमिश्नर ने बताया कि अब तक मंडल में आयोजित किए गए रोजगार मेलों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों द्वारा 3047 का पंजीकरण तथा 1129 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों में मिल सकता है मौका

मिन्डा ग्रुप गुड़गांव, देवयानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, ऐश्योर्ड एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड बरेली, ग्रीन फ ील्ड एचआर सर्विस हरियाणा, एसआर इंटरप्राइजेज अलवर राजस्थान, वर्धमान टेक्सटाइल्स हिमांचल प्रदेश, अपडेटर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, टॉप्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली, प्राक्सिमो कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, रेडचीफ  नई दिल्ली, केबीबीएल बंगलुरु, ग्लोबल हेल्थ केयर सिस्टम कोलकाता आदि  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed