{"_id":"5d4dd8888ebc3e6cf13a3900","slug":"robinhood-army-gorakhpur-city-news-gkp317163443","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की भूख मिटा रहे राबिनहुड के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की भूख मिटा रहे राबिनहुड के युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंदों की भूख मिटा रहे राबिनहुड के युवा
गोरखपुर। भूख से बेहाल असहायों को वे भोजन देते हैं। भोजन के अपव्यय को वो रोकते हैं और इसके सही हकदारों तक इसे पहुंचाते हैं। अब कोई भी निर्धन भोजन से वंचित नहीं रहता, क्योंकि ऐसे लोगों की मदद के लिए राबिनहुड आर्मी के सदस्य हमेशा तैयार रहते हैं।
राबिनहुड आर्मी स्वयं सेवी संस्था है। इसके युवा भूख के खिलाफ जंग के लिए अपना खाली समय सड़कों पर और झुग्गी-झोपड़ियों में लगा रहे हैं। वे रेस्तरां के अतिरिक्त भोजन को एकत्रित करते हैं और उसे गरीब व असहायों में बांट देते हैं। इसके सदस्यों ने सोशल मीडिया के जरिए पांच वर्षों में 133 शहरों में हजारों लोगों के लिए भोजन जुटाए हैं और इसे बांटा भी है।
राबिनहुड आर्मी स्वतंत्रता दिवस पर मिशन फाइव के साथ एक ऐसी योजना शुरू कर रही हैं जिन्हें भोजन की सबसे अधिक आवश्यकता है, उन्हें वे खाने के लिए उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
देश भर में 33000 सदस्यों के माध्यम से भोजन परोसने तथा 15 अगस्त को पांच लाख देशवासियों को मुस्कराने के लिए वे प्रेरित करेंगे। संस्था के लोगों ने कहा कि यह हमारे देश के नागरिकों द्वारा बिना धन जुटाए किया गया सबसे बड़ा कार्य है। वह चाहते हैं कि हर कोई अपनी भूमिका निभाए। मिशन फाइव की पहुंच निजी क्षेत्र के मीडिया घरानों की भागीदारी से है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि संस्था में मौद्रिक दान जमा नहीं होता।