फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   roared the farmer

कलेक्ट्रेट पर गरजे किसान

Tue, 23 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 23 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
roared the farmer
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के लोग। - फोटो : rajesh
गोरखपुर। किसानों की दुर्दशा से खफा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


सोमवार को तमाम किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के किसानों की दुर्दशा का एक कारण यह भी है, कि आज तक किसानों के नाम पर जो भी योजनाएं बनी हैं, उसमें किसानों को लाभ कम नुकसान ज्यादा हुआ है। कहा कि किसानों के लिए भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई हैं। किसानों के अध्ययन के बाद सामने यह आया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। इसलिए प्रदेश में फसल बीमा योजना में संशोधन किया जाना जरूरी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा, गीता देवी, राज लक्ष्मी देवी, अशर्फी देवी, विंदा देवी, रामानुज विश्वकर्मा, अदालती गुप्ता, रामजीत कन्नौजिया आदि थे।
विज्ञापन

 

किसानों की मांगें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों पर (ऋणी व गैर ऋणी) को अनिवार्य के बजाय स्वैच्छिक किया जाए।
योजना में सभी तरह की आपदाओं में किसान को इकाई माना जाए।
मानव निर्मित हानि एवं जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को इस योजना में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed